Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Harrier Adventure X launched at Rs 18.99 lakh, check all details
सस्ते में लॉन्च हुई नई टाटा हैरियर एडवेंचर, 6 एयरबैग समेत कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स; लेवल 2 ADAS भी दे दिया

सस्ते में लॉन्च हुई नई टाटा हैरियर एडवेंचर, 6 एयरबैग समेत कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स; लेवल 2 ADAS भी दे दिया

संक्षेप:

भारतीय बाजार में नई टाटा हैरियर एडवेंचर एक्स (Tata Harrier Adventure X) लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसकी कीमत 18.99 लाख रुपये रखी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Tue, 5 Aug 2025 03:28 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने एक बार फिर SUV सेगमेंट में धाक जमाते हुए अपनी पॉपुलर SUV हैरियर (Harrier) के नए वैरिएंट्स एडवेंचर X (Adventure X) और एडवेंचर X+ (Adventure X+) को लॉन्च कर दिया है। इनकी शुरुआती कीमत 18.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और ये कीमतें केवल 31 अक्टूबर 2025 तक वैलिड होंगी। सबसे खास बात ये है कि ये वैरिएंट्स पुराने एडवेंचर (Adventure) वर्जन से सस्ते हैं। साथ ही फीचर्स के मामले में भी पीछे नहीं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:मार्केट में 2 नई कॉम्पैक्ट SUV के साथ एंट्री करने जा रही मारुति और महिंद्रा

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer

₹ 9.49 - 10.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6.14 - 11.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3

Citroen C3

₹ 6.23 - 10.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 7.04 - 11.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20 N Line

Hyundai i20 N Line

₹ 9.99 - 12.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नया एडवेंचर X में क्या है?

हैरियर एडवेंचर X (Harrier Adventure X) और X+ वैरिएंट्स को एक स्पेशल Seaweed Green एक्सटीरियर कलर में पेश किया गया है, जो अब तक केवल टॉप वैरिएंट्स में मिलता था। अंदर की बात करें तो इसमें मिलेगा ड्यूल-टोन ब्लैक और टैन इंटीरियर थीम मिलता है, जो इसे बाकी हैरियर (Harrier) मॉडल्स से अलग बनाता है। ये पुराने एडवेंचर (Adventure) वैरिएंट के मुकाबले 55,000 रुपये तक सस्ता है, लेकिन ज्यादा फीचर्स के साथ आता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें वही दमदार 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों विकल्प मौजूद हैं।

हैरियर एडवेंचर X के फीचर्स

हैरियर एडवेंचर X में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, 10.25-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6 एयरबैग और ऑटोमैटिक वाइपर (नया फीचर) मिलते हैं।

एडवेंचर X+ में क्या ज्यादा मिलेगा?

एडवेंचर X+ में रियर डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, X+ वैरिएंट में पुराने वर्जन जैसे 18-इंच अलॉय व्हील्स और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स नहीं मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:मार्केट में 2 नई कॉम्पैक्ट SUV के साथ एंट्री करने जा रही मारुति और महिंद्रा

क्यों खरीदें टाटा हैरियर एडवेंचर X?

अगर आप एक स्टाइलिश, दमदार और सेफ SUV की तलाश में हैं, जिसमें प्रीमियम फीचर्स हों, लेकिन दाम थोड़ा कम हो, तो टाटा हैरियर एडवेंचर एक्स (Tata Harrier Adventure X) आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। 31 अक्टूबर तक की कीमतों का फायदा उठाना समझदारी होगी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।