Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Dominate MG, Mahindra And Hyundai In EV Sales FY2025
इस कंपनी की ई-कारों के पीछे ऐसे पड़े लोग, अकेले ही 61443 यूनिट बेच डालीं; हुंडई, महिंद्रा तो आसपास भी नहीं

इस कंपनी की ई-कारों के पीछे ऐसे पड़े लोग, अकेले ही 61443 यूनिट बेच डालीं; हुंडई, महिंद्रा तो आसपास भी नहीं

संक्षेप:

देश में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स की बिक्री में तेजी से इजाफा हो रहा है। हर साल इलेक्ट्रिक कारों के खरीददार बढ़ रहे हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में अभी लिमिटेड प्लेयर हैं। हर साल इसमें नई-नई कंपनियां शामिल हो रही हैं। जैसे, इस साल इस सेगमेंट में टेस्ला और विनफास्ट की एंट्री हुई है।

Dec 17, 2025 11:46 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स की बिक्री में तेजी से इजाफा हो रहा है। हर साल इलेक्ट्रिक कारों के खरीददार बढ़ रहे हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में अभी लिमिटेड प्लेयर हैं। हर साल इसमें नई-नई कंपनियां शामिल हो रही हैं। जैसे, इस साल इस सेगमेंट में टेस्ला और विनफास्ट की एंट्री हुई है। फाइनेंशियल ईयर 2025 की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स सबसे बड़ी कंपनी रही। वहीं, टॉप-3 में एमजी मोटर्स और महिंद्रा शामिल रहीं। चलिए एक बार इस सेगमेंट की FY2025 सेल्स रिपोर्ट को देखते हैं। साथ ही, देश की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में भी जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेल्स FY2025
रैंककंपनीयूनिट
1टाटा61,443
2MG36,585
3महिंद्रा12,890
4हुंडई3,970
5किआ828
टोटल115,716

इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की FY2025 सेल्स की बात करें तो टाटा ने 61,443 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। वहीं, MG ने 36,585 इलेक्ट्रिक कार, महिंद्रा ने 12,890 इलेक्ट्रिक कार, हुंडई ने 3,970 इलेक्ट्रिक कार और किआ ने 828 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। इस तरह, इन 5 कंपनियों ने मिलाकर कुल 115,716 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। उम्मीद है कि FY2026 में इनकी बिक्री में गजब का इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही, इस लिस्ट में नए प्लेयर की भी एंट्री होगी।

ये भी पढ़ें:4 कार बेचने वाली इस कंपनी ने मार ली बाजी, अपने एक साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

देश की 5 बजट इलेक्ट्रिक कार

1. MG Comet EV
कॉमेट EV में 42 पीएस के पावर आउटपुट और 110 एनएम टॉर्क के साथ 17.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। 3.3 kW चार्जर की मदद से चार्जिंग का समय 10 से 80% के लिए 5 घंटे और 0 से 100% के लिए 7 घंटे है। ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 230 किलोमीटर की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि कॉमेट EV से 1000km का चलने का खर्च 519 रुपए आएगा। कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी।

2. Tata Tiago EV
टाटा की सबसे सस्ती टियागो इलेक्ट्रिक कार में दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ये ईवी 0 से 60 kmph की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ लेगी। इसमें 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और बहुत फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। टाटा ग्राहकों को टियागो इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और मोटर्स पर 8 साल और 160,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। ये कार 19.2 KWh बैटरी पैक पर 250km और 24 KWh बैटरी पैक पर 315Km तक की रेंज देगी। इसे घर के 15A सॉकेट से चार्ज कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:सेडान लवर्स कर लें कुछ महीने का इंतजार! 2026 में आएगा ये पॉपुलर मॉडल; अंदर-बाहर

3. Tata Punch EV
पंच EV को कंपनी ने अपने न्यू डेडिकेटेट acti.ev प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। टाटा पंच EV को दो बैटरी पैक ऑप्श में खरीद पाएंगे। इसमें 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक शामिल हैं। इसमें 7.2 किलोवाट फास्ट होम चार्जर (LR वैरिएंट के लिए) और 3.3 किलोवाट वॉलबॉक्स चार्जर शामिल है। 25 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 421Km है। जबकि 35 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 315Km है। बोनट के नीचे इसमें 14-लीटर फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) भी शामिल है। पंच EV में डुअल-टोन इंटीरियर थीम, प्रीमियम फिनिश के साथ फ्रेश सीट अपहोल्स्ट्री, टाटा लोगो वाला दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है। इस इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है। ये EV 10 से 80% तक 56 मिनट में किसी भी 50Kw के DC फास्ट चार्जर से चार्ज हो सकती है।

4. Tata Tigor EV
टिगोर EV के फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, स्मार्टफोन ऐप के जरिए इनडायरेक्ट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और स्मार्टवॉच-इंटीग्रेटेड कनेक्टिविटी फीचर शामिल हैं। इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे एडिशन फीचर्स मिलते हैं। इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स और ऑटो हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इसमें कंट्रास्ट ब्लैक रूफ, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील के साथ आता है। इसमें टाटा का एडवांस्ड जिपट्रॉन हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर दिया है जो 75hp और 170Nm का प्रोडक्शनकरता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, टियोग EV 5.7 सेकेंड में 0 से 60kph की स्पीड पकड़ लेती है। टिगोर EV में 26kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक यूनिट दी है। जिसे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ IP67 वाटर और डस्ट-प्रूफिंग मानक दिए हैं। टिगोर ईवी को फास्ट चार्जर की मदद से 60 मिनट में 0 से 80% तक किया जा सकता है।

5. Citroen eC3
इसके डिजाइन और स्टाइल की बात करें तो ये eC3 अपने ICE सिबलिंग C3 के समान ही है। ब्लैंक्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल और फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग फ्लैप को छोड़कर सबकुछ वैसा ही देखने को मिलेगा। इसके इंटीरियर केबिन में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.2 इंच का डिस्प्ले, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक डुअल-टोन डैशबोर्ड और कलर ऑप्शन के साथ फैब्रिक सीटें मिलती हैं। सिट्रोन eC3 में 29.2kWH बैटरी पैक मिलता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 56bhp की पावर और 143Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका फ्रंट व्हील्स पावर देने वाले सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें दो ड्राइविंग मोड स्टैंडर्ड और इको मिलते हैं। यह ई-कार सिंगल चार्ज पर कंपनी के दावे के मुताबिक 320Km की रेंज देने में सक्षम है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।