Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Discounts Feb 2026 up to Rs 85000, Nexon, Punch, Altroz, Curvv, Harrier, check all details
फटाफट लपक लें टाटा की कारें, पंच, नेक्सन समेत कंपनी की इन कारों पर आई बंपर छूट; लिस्ट में देखें फुल डिटेल

फटाफट लपक लें टाटा की कारें, पंच, नेक्सन समेत कंपनी की इन कारों पर आई बंपर छूट; लिस्ट में देखें फुल डिटेल

संक्षेप:

अगर आप टाटा की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो फटाफट लपक लें। जी हां, क्योंकि टाटा फरवरी 2026 में अपनी पंच, नेक्सन समेत सभी कारों पर बंपर छूट दे रही है। आइए डिटेल्स जानते हैं।

Feb 05, 2026 06:16 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

फरवरी 2026 में टाटा (Tata Motors) ने अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर्स की लाइन लगा दी है। जनवरी 2026 में शानदार बिक्री के बाद कंपनी पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रही है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बनकर उभरी है और इस दौरान उसने सालाना आधार पर करीब 46% YoY और महीने-दर-महीने 40% MoM ग्रोथ दर्ज की। खास बात यह रही कि टाटा नेक्सन (Tata Nexon) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, जबकि पंच (Punch) तीसरे नंबर पर रही। इसी रफ्तार को बनाए रखने के लिए टाटा (Tata) अब फरवरी में कई मॉडलों पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जो कुछ मामलों में 85,000 तक पहुंच रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 25 कार, इनका नाम सुनते ही खरीद लेते हैं लोग

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.49 - 8.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टियागो और टिगोर पर डिस्काउंट

सबसे एंट्री-लेवल मॉडल टियागो (Tiago) और टिगोर (Tigor) की बात करें तो MY24 और MY25 चेसिस वाली कारों पर 35,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें टियागो (Tiago) के ज्यादातर वैरिएंट और टिगोर (Tigor) के सभी वैरिएंट शामिल हैं। वहीं, MY26 मॉडल्स पर टियागो (Tiago) में करीब 20,000 रुपये और टिगोर (Tigor) में 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इन ऑफर्स में एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस भी शामिल हैं, जिससे बजट ग्राहकों को अच्छी राहत मिल सकती है।

टाटा कार डिस्काउंट ऑफर- फरवरी 2026 (MY24 / MY25 / MY26)

मॉडलचेसिस ईयरफ्यूललागू वेरिएंटकंज़्यूमर डिस्काउंटएक्सचेंज बोनसस्क्रैपेज बोनसलॉयल्टी बोनसकुल डिस्काउंट तक
TiagoMY26सभीXE MYC छोड़कर सभी10,00010,00015,00020,000
MY24 / MY25सभीXE व XE MYC छोड़कर15,00020,00025,00035,000
TigorMY26सभीफ्लीट छोड़कर सभी15,00010,00015,00025,000
MY24 / MY25सभीसभी वेरिएंट15,00020,00025,00035,000
AltrozMY26सभीनए वेरिएंट (Smart, Pure, Creative, Accomplished)15,00015,00020,00030,000
MY24 / MY25पेट्रोल / CNGपुराने वेरिएंट60,00025,00035,00085,000
MY24 / MY25डीज़लपुराने वेरिएंट60,00025,00035,00085,000
MY24 / MY25सभीनए वेरिएंट10,00015,00025,00025,000
PunchMY24 / MY25पेट्रोलपुराने वेरिएंट5,00015,00020,00020,00040,000
MY24 / MY25CNGपुराने वेरिएंट5,00015,00020,00020,00040,000
NexonMY26सभीसभी वेरिएंट10,00015,00020,00025,000
MY24 / MY25पेट्रोल / CNG / डीज़लसभी वेरिएंट10,00020,00025,00020,00050,000
CurvvMY26सभीसभी वेरिएंट20,00020,00025,00040,000
MY24 / MY25सभीसभी वेरिएंट20,00020,00025,00040,000
HarrierMY26डीज़लनए वेरिएंट10,00025,00035,00035,000
MY24 / MY25डीज़लनए वेरिएंट / Fearless X+25,00050,00060,00075,000
SafariMY26डीज़लनए वेरिएंट10,00025,00035,00035,000
MY24 / MY25डीज़लनए वेरिएंट / Accomplished X+, X+ 6S25,00050,00060,00075,000

टाटा पंच पर ऑफर

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में टाटा पंच (Tata Punch) पर भी अच्छे ऑफर्स हैं। हाल ही में लॉन्च हुई पंच फेसलिफ्ट (Punch Facelift) पर फिलहाल कोई छूट नहीं मिल रही, लेकिन प्री-फेसलिफ्ट MY24 और MY25 Punch (पेट्रोल और CNG दोनों) पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पुराने टाटा (Tata) ग्राहकों के लिए 20,000 का लॉयल्टी बोनस भी उपलब्ध है, जिससे डील और भी आकर्षक बन जाती है।

टाटा कर्व पर 40,000 की छूट

टाटा कर्व (Tata Curvv)देश की पहली मेनस्ट्रीम कूपे SUV मानी जाती है, उस पर भी कंपनी खास ऑफर दे रही है। कर्व (Curvv) के MY24, MY25 और MY26 सभी वैरिएंट्स पर इंजन ऑप्शन की परवाह किए बिना सीधा 40,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, इस मॉडल पर कोई लॉयल्टी बोनस नहीं दिया जा रहा, लेकिन स्टाइल और प्रीमियम अपील चाहने वालों के लिए यह डील काफी लुभावनी है।

टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर छूट

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर भी फरवरी 2026 में शानदार छूट मिल रही है। MY24 और MY25 टाटा नेक्सन (Tata Nexon) (पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों) पर 50,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, नए MY26 टाटा नेक्सन (Tata Nexon) पर भी 25,000 तक की छूट मिल सकती है, जो इस सेगमेंट में इसे और मजबूत बनाती है।

हैरियर और सफारी पर कितनी छूट?

टाटा (Tata) की फ्लैगशिप SUVs हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) पर भी अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। MY24 और MY25 मॉडल्स पर 75,000 तक का कुल डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि नए MY26 वर्जन पर 35,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर्स मुख्य रूप से नए वैरिएंट्स पर लागू हैं, जिनमें हाल ही में पेश किया गया नया टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 25 कार, इनका नाम सुनते ही खरीद लेते हैं लोग

टाटा अल्ट्रोज पर सबसे ज्यादा फायदा

सबसे ज्यादा फायदा अगर किसी मॉडल पर मिल रहा है, तो वह टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) है। प्री-फेसलिफ्ट MY24 और MY25 अल्ट्रोज (Tata Altroz) पर कुल डिस्काउंट 85,000 तक जा सकता है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। वहीं, फेसलिफ्टेड MY25 अल्ट्रोज (Tata Altroz) पर 25,000 रुपये तक और MY26 अल्ट्रोज (Tata Altroz) पर करीब 30,000 रुपये की छूट मिल रही है। कुल मिलाकर फरवरी 2026 टाटा (Tata) कार खरीदने का शानदार मौका साबित हो सकता है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो कम कीमत में ज्यादा वैल्यू चाहते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।