टाटा की इस धाकड़ कार पर 3.3 लाख रुपये का फायदा, हैरियर और पंच पर भी कमाल की डील

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा कर्व ईवी पर इस महीने तगड़ी डील दी जा रही है। ऑफर में आप इस ईवी को 3.3 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते है। कर्व ईवी के साथ टाटा की कुछ और कारों पर तगड़े बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

टाटा की इस धाकड़ कार पर 3.3 लाख रुपये का फायदा, हैरियर और पंच पर भी कमाल की डील

टाटा की कार लेने का आपके पास सबसे शानदार मौका है। कंपनी अपनी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक कूपे - Curvv EV पर इस महीने बंपर डिस्काउंट दे रही है। Autopunditz की रिपोर्ट के अनुसार आप इसे 3.3 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। क्रिएटिव 45 वेरिएंट को छोड़कर कंपनी सभी वेरिएंट पर 3 लाख रुपये का बोनस दे रही है। एक्सचेंज ऑफर के साथ कर्व ईवी पर मिलने वाली टोटल सेविंग्स 3.3 लाख रुपये तक की हो जाती है। कूपे-एसयूवी क्रिएटिव 45 वेरिएंट की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप-स्पेक एम्पावर्ड+ ए डार्क की कीमत 22.24 लाख रुपये है। कर्व ईवी के साथ टाटा की कुछ और कारों पर तगड़े बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

पंच ईवी पर इस महीने 1.40 लाख रुपये तक की छूट

टाटा पंच ईवी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की बची हुई यूनिट्स पर अप्रैल में 1.40 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 1.10 लाख रुपये का बोनस और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है। ध्यान रहे कि ये ऑफर केवल लॉन्ग रेंज मॉडल्स पर ही उपलब्ध हैं। प्री-फेसलिफ्ट पंच ईवी की कीमत आखिरी बार 9.99 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये के बीच थी।

हैरियर ईवी पर भी धाकड़ डील

टाटा की पॉप्युलर इलेक्ट्रिक एसयूवी, हैरियर ईवी, इस महीने 1.5 लाख रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। सभी वेरिएंट पर यह ऑफर दिया जा रहा है। इसमें 1 लाख रुपये का बोनस और 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। हैरियर ईवी की शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 30.23 लाख रुपये है।

नेक्सॉन ईवी पर भी कनाल का ऑफर

टाटा नेक्सन ईवी इस महीने 50 हजार रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। इस ऑफर में 20 हजार रुपये का बोनस और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। छूट के बिना, नेक्सन ईवी की कीमत वेरिएंट बेस्ड 12.49 लाख रुपये से 17.49 लाख रुपये के बीच है।

टियागो ईवी पर भी दी जा रही बेस्ट डील

टाटा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार यानी टियागो ईवी पर 1.2 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। यह ऑफर केवल टॉप-स्पेक XZ+ टेक लक्स मॉडल के लिए है। इसमें 1 लाख रुपये का बोनस और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है। टियागो ईवी की कीमत 7.9 लाख रुपये से 11.1 लाख रुपये के बीच है।

नोट: टाटा की इन कारों पर दी जा रही डील अलग-अलग शहरों के लिए अलग-अलग हो सकती हैं और ये स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करती हैं। कार खरीदने का फैसला करने से पहले ऑफर्स की सटीक जानकारी के लिए कृपया अपने लोकल डीलर से संपर्क करें।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।