फुल चार्ज पर 585 km दौड़ने वाली इस कार पर आया ₹3.35 लाख का डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट!
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर कूपे स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Curvv EV पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान कर्व ईवी खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 3.35 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की इलेक्ट्रिक कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई टाटा ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कंपनी अपनी पॉपुलर कूपे स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान कर्व ईवी खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 3.35 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख
VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख
Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.7 लाख
धांसू हैं ईवी के फीचर्स
टाटा कर्व ईवी के केबिन में ग्राहकों को 12.3-इंच की टचस्क्रीन, 12.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के तौर पर कार में 6-एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
रेंज करीब 600 किमी
दूसरी और पावरट्रेन के तौर पर टाटा कर्व ईवी में 2 बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि 45 kWh बैटरी पैक के साथ फुल चार्ज पर कार 502 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। जबकि 55 kWh बैटरी पैक वाला वैरिएंट फुल चार्ज पर 585 किलोमीटर बिना रुके दौड़ने का दावा करती है। टाटा कर्व ईवी ग्राहकों के लिए 5 कलर ऑप्शन में मौजूद है। भारतीय मार्केट में टाटा कर्व ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


