लपक लो डील! टाटा की इस पॉपुलर SUV पर आया ₹50,000 का डिस्काउंट; ऑफर मई तक वैलिड

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ग्राहक टाटा कर्व (Tata Curvv) खरीदने पर मई, 2026 के दौरान अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

लपक लो डील! टाटा की इस पॉपुलर SUV पर आया ₹50,000 का डिस्काउंट; ऑफर मई तक वैलिड
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर मई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर कूपे एसयूवी कर्व पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि इस दौरान ग्राहक टाटा कर्व (Tata Curvv) खरीदने पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 30,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा कर्व के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

डिजाइन और फीचर्स

टाटा कर्व का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 'कूपे' डिजाइन है। इसमें पीछे की तरफ ढलती हुई छत इसे एक स्पोर्ट्स कार जैसा लुक देती है। इसमें फ्लश डोर हैंडल्स और कनेक्टेड एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं। अंदर की तरफ आपको 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और जेबीएल का शानदार साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, इसमें 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी है जिसमें काफी सारा सामान आसानी से आ सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.4 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Duster

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पावरट्रेन और माइलेज

इंजन की बात करें तो कर्व में आपको पेट्रोल और डीजल दोनों के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें टाटा का नया 1.2-लीटर 'हाइपरियन' पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर 'क्रायोजेट' डीजल इंजन दिया गया है। ये इंजन न सिर्फ दमदार हैं, बल्कि स्मूथ ड्राइविंग का अहसास भी कराते हैं। इसका पेट्रोल वैरिएंट लगभग 12 से 15 किमी/लीटर और डीजल वैरिएंट लगभग 18 से 22 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक (DCA) दोनों गियरबॉक्स के साथ आती है।

सेफ्टी और कीमत

सेफ्टी के मामले में टाटा ने इस पर काफी मेहनत की है। टाटा कर्व को भारत NCAP द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं जो दुर्घटना से बचाने में मदद करते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 9.70 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 19.10 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।