Hindi Newsऑटो न्यूज़tata cars sold around 60000 units in nov 2025 exports increase 3000 percent
करीब 60000 नए घरों तक पहुंची इस देसी कंपनी की कार, एक्सपोर्ट में 3000% की तेजी; जानिए वजह

करीब 60000 नए घरों तक पहुंची इस देसी कंपनी की कार, एक्सपोर्ट में 3000% की तेजी; जानिए वजह

संक्षेप:

टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 को शानदार अंदाज में खत्म किया है। बता दें कि इस दौरान टाटा की कारों को करीब 60,000 नए खरीददार मिले। घरेलू मार्केट में जहां बिक्री अच्छी रही, वहीं एक्सपोर्ट के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

Dec 01, 2025 04:37 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 को शानदार अंदाज में खत्म किया है। बता दें कि इस दौरान टाटा की कारों को करीब 60,000 नए खरीददार मिले। घरेलू मार्केट में जहां बिक्री अच्छी रही, वहीं एक्सपोर्ट के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। टाटा की गाड़ियों की विदेशों में बढ़ती डिमांड इसका बड़ा कारण है। कंपनी को भरोसा है कि यह रफ्तार दिसंबर में और बढ़ेगी। दरअसल, 9 दिसंबर को पेट्रोल वाले हैरियर और सफारी लॉन्च होने जा रहे हैं। इसे कंपनी एक बड़ा गेम-चेंजर मान रही है। आइए जानते हैं बिक्री के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक्सपोर्ट में 3000% से ज्यादा तेजी

बिक्री की बात करें तो टाटा मोटर्स ने नवंबर, 2025 में कुल 59,199 यूनिट बेचीं। बता दें कि घरेलू बिक्री 22 पर्सेंट बढ़कर 57,436 यूनिट पर पहुंच गई। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी ने घरेलू और एक्सपोर्ट मिलाकर 25.64 पर्सेंट की ग्रोथ हासिल की है। एक्सपोर्ट में तो कमाल ही हो गया। टाटा ने पिछले साल नवंबर में सिर्फ 54 यूनिट भेजी थीं। इस साल आंकड़ा बढ़कर 1,763 यूनिट हो गया। यानी 3,164 पर्सेंट से ज्यादा की भारी बढ़त।

ईवी में भी 52% की ग्रोथ

इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो इस महीने टाटा की EV सेल 7,911 यूनिट तक पहुंच गई। टाटा की इलेक्ट्रिक कारों में 52 पर्सेंट की ग्रोथ दिखाती है। बता दें कि टाटा नेक्सन EV और पंच EV जैसी गाड़ियों की बढ़ती डिमांड इसका बड़ा कारण है। टाटा मोटर्स अब EV सेगमेंट पर पहले से भी ज्यादा फोकस कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि FY26 तक अपनी इलेक्ट्रिक लाइनअप में 10 नए मॉडल शामिल किए जाएं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।