सिएरा हुई सुपहिट... अब टाटा ला रही ये धांसू SUV, इसके लिए खुलेगा नया शोरूम; जानिए कब होगी एंट्री?

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है कि उसका अविन्या (Avinya) लग्जरी ब्रांड 2027 में डेब्यू करेगा। इसकी लीड प्रोडक्शन-रेडी अविन्या एक्स (Avinya X) करेगी जिसे 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखाया गया था। कंपनी ने बताया है कि वह एक हाई-ऑन-एक्सपीरियंस-विद-स्मॉल-फुटप्रिंट मॉडल पर काम कर रही है।

सिएरा हुई सुपहिट... अब टाटा ला रही ये धांसू SUV, इसके लिए खुलेगा नया शोरूम; जानिए कब होगी एंट्री?
लॉन्च की सूचना पाएं

टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है कि उसका अविन्या (Avinya) लग्जरी ब्रांड 2027 में डेब्यू करेगा। इसकी लीड प्रोडक्शन-रेडी अविन्या एक्स (Avinya X) करेगी जिसे 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखाया गया था। कंपनी ने बताया है कि वह एक हाई-ऑन-एक्सपीरियंस-विद-स्मॉल-फुटप्रिंट मॉडल पर काम कर रही है, जैसा टोयोटा ने लेक्सस के साथ और हुंडई के जेनेसिस (जो भी 2027 में आ रहा है) के साथ किया है। इसका मतलब है कि शुरुआत में टियर-1 जगहों पर हाई-एंड ग्राहकों के लिए कुछ शोरूम होंगे, जो खरीदारी का शानदार एक्सपीरियंस देंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अविन्या टाटा का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस स्टेबल (सभी SUVs शायद) की पेशकश हैरियर EV से ऊपर रखी जाएगी। ब्रांड के अलग शोरूम और सर्विस सेंटर होंगे, जिनमें हायरार्की सुनिश्चित करने के लिए कम से कम टाटा ब्रांडिंग होगी। ICE मॉडल में आने से पहले, ब्रांड एक EV मेकर के तौर पर अपनी लाइफ साइकिल शुरू करेगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5

₹ 46.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 48.9 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen ID.4

Volkswagen ID.4

₹ 50 - 60 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

अलग शोरूम खोलने पर भी विचार

कंपनी ने एलान किया है कि वो अविन्या को मौजूदा टाटा ICE और Tata.ev सुविधाओं से अलग शोरूम और टच पॉइंट के साथ एक अलग ब्रांड के रूप में शुरू किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि वह अपनी योजनाओं के तहत ऑनलाइन एक्सपीरियंस और फिजिकल लोकेशन को मिलाकर एक फिजीटल मॉडल के जरिए अविन्या चेन चलाने पर विचार कर रहा है। टाटा का अपने अविन्या ब्रांड के लिए तीसरा फ्रंट खोलने का कदम कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि उसने पहले ही अपनी ICE और EV रेंज को अलग-अलग सुविधाओं में बांट दिया है। इसमें अलग-अलग डिजाइन और सर्विस सेंटर शामिल हैं।

अविन्या के साथ भी इसी तरह के अप्रोच की उम्मीद करते हैं, लेकिन छोटे शोरूम और प्रीमियम लोकेशन पर जिनके शुरू में टियर-1 और टियर-2 शहरों में होने की उम्मीद है। कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि अविन्या, हैरियर EV से ऊपर शुरू होगी। इसका मतलब है कि यह हायर-मार्जिन, लो-वॉल्यूम सेगमेंट में जाएगी, जिसमें अभी स्कोडा, टोयोटा, BYD और वोक्सवैगन जैसे ब्रांड हैं। हुंडई, किआ और होंडा भी अगले दो सालों में इस मुकाबले में शामिल होंगे, लेकिन मर्सिडीज, जीप, BMW और ऑडी जैसे बड़े लग्जरी मॉडल से मुकाबला होगा।

टाटा अविन्या इलेक्ट्रिक के एक्सपेक्टेड फीचर्स

इसमें यूनिक 'टी' लाइट सिग्नेचर, बटरफ्लाई डोर और घूमने वाली सीटें दी गई हैं। फ्रंट में बड़े ब्लैक पैनल, LED DRL और ब्लैक बोनट मिलता है। साइड प्रोफाइल में बड़े एलॉय व्हील्स के साथ कार के अंदर और बाहर आने के लिए चौड़े दरवाजे दिए गए हैं। पीछे की तरफ, इसमें स्लीक एलईडी स्ट्रिप जैसा स्पॉयलर मिलता है और बड़ा बंपर दिया गया है। अंदर की तरफ बेज और ब्राउन रंग का इंटीरियर है। कंपनी की मानें तो इसे यात्रियों के लिए ज्यादा स्पेस, हाई सेफ्टी, डस्ट प्रोटेक्शन और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट के लिए डिजाइन किया गया है।

यह कई कनेक्टिविटी फीचर्स, सेंटर कंसोल पर एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और एक खास आकार के स्टीयरिंग व्हील, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। इसमें अरोमा डिफ्यूजर, रिवॉल्विंग फ्रंट सीट्स और एक पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है। जो इस कार को और भी ज्यादा स्टाइलिश और लग्जरी बनाते हैं। यह डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आ सकती है। एक मोटर एक एक्सेल को पावर देगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फुल चार्ज में 500 KM तक चल जाएगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।