हुंडई क्रेटा की टेंशन बढ़ाने की तैयारी में टाटा और निसान, आ रहीं दोनों की ये दो धाकड़ SUV

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई क्रेटा की टेंशन बढ़ सकती है। इसकी वजह टाटा और निसान हैं। दोनों कंपनियां अगले कुछ हफ्तों में अपनी नई एसयूवी लाने वाली हैं। इनका नाम Tata Sierra EV और Nissan Tekton है।

हुंडई क्रेटा की टेंशन बढ़ाने की तैयारी में टाटा और निसान, आ रहीं दोनों की ये दो धाकड़ SUV

हुंडई क्रेटा मिडसाइज सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक है। यह एसयूवी अपने शानदार लुक, बेहतरनी इंजन ऑप्शन और तगड़े फीचर्स की बदौलत ग्राहकों के दिलों पर राज करती है। हालांकि, अब क्रेटा की टेंशन बढ़ सकती है। इसकी वजह टाटा और निसान हैं। दोनों कंपनियां अगले कुछ हफ्तों में अपनी नई एसयूवी लाने वाली हैं। इनका नाम Tata Sierra EV और Nissan Tekton है। सिएरा ईवी के बारे में उम्मीद की जा रही है कि यह इसी महीने मार्केट में एंट्री कर सकती है। वहीं, टेक्टॉन 9 जुलाई 2026 को लॉन्च होने वाली है। आइए डीटेल में जानते हैं इन नए प्रोडक्ट्स में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं

टाटा सिएरा ईवी

टाटा सिएरा ईवी का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा की यह ईवी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर देगी, जिसकी मौजूदा कीमत 18.02 लाख रुपये से 24.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। टाटा ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि यह ईवी रियर वील ड्राइव (RWD) और ऑल-वील ड्राइव (AWD) दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी। इसमें हैरियर ईवी वाला 65kWh और 75kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार सिएरा ईवी में पंच ईवी की तरह एक इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट (IDU) भी हो सकती है।

बॉडी कलर की क्लोज्ड ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय वील्स जैसे डिजाइन एलिमेंट सिएरा ईवी को इसके ICE मॉडल से अलग लुक देंगे। इंटीरियर और फीचर्स में छोटे-मोटे बदलाव होने की संभावना है। इसमें कुछ ईवी-स्पेसिफिक सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेगा।

निसान टेक्टॉन

निसान टेक्टॉन रेनो डस्टर का ही रीबैज्ड वर्जन है। इसमें फ्लैगशिप पेट्रोल एसयूवी से इंस्पायर्ड एक अलग डिजाइन लैंग्वेज का यूज किया गया है। यह एसयूवी डस्टर के साथ अपना प्लेटफॉर्म और इंजन शेयर करेगी। इसका मतलब है कि यह 100 बीएचपी, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 163 बीएचपी, 1.3 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। दोनों इंजन ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड होगा। जबकि, 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध होगा।

निसान टेक्टॉन में Patrol एसयूवी से इंस्पायर्ड दो क्रोम स्ट्रिप्स वाली चौड़ी ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और फ्रंट में ड्यूल-टोन बम्पर होंगे। इसके अलावा इसमें आपको नए डिजाइन के अलॉय वील, उभरे हुए वील आर्च, डोर हैंडल पर ब्लैक ट्रिम, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, मोनोक्रोम टेलगेट और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर भी देखने को मिलेंगे। बताते चलें कि हुंडई भी अपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह अगले साल मार्केट में एंट्री कर सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।