अगले दो हफ्तों में आ रहीं टाटा और निसान की दो धाकड़ मिड-साइज SUV, बहुत कुछ है खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एसयूवी लवर्स के लिए अगले दो हफ्ते बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। अगले दो हफ्तों में भारत में दो दमदार मिड-साइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। ये मिड-साइज एसयूवी टाटा और निसान की हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।

Nissan Tekton
Tata Sierra EV
केवल
32,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

अगले दो हफ्तों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल तेज होने वाली है। आने वाले दो हफ्तों में इंडियन मार्केट में दो धाकड़ मिड-साइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। ये एसयूवी टाटा मोटर्स और निसान की हैं। इन एसयूवी के बारे में पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा हो रही थी और बायर्स को भी इनका बेसब्री से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। इन दोनों अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी में आपको दमदार डिजाइन के साथ टॉप-नॉच फीचर और बेहतरीन पावरट्रेन मिलेगा। तो आइए जान लेते हैं इन अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल1,27,900/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
EMI केवल11,600/ माह
पात्रता जांचें
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल90,100/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें
Volvo EX30
₹ 41 लाख
EMI केवल53,700/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
पात्रता जांचें

टाटा सिएरा ईवी

टाटा सिएरा ईवी 20 जून को लॉन्च होने वाली है। यह कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच के सेगमेंट में आएगी। इसका डिजाइन सिएरा के ICE वर्जन जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। सिएरा ईवी के फ्रंट में बॉडी-कलर वाली बंद ग्रिल होगी, जिसके बीच में टाटा का लोगो लगा होगा। इसमें पूरी चौड़ाई वाली कनेक्टेड LED DRL, बंपर में लगे रेक्टैंगुलर LED हेडलैंप और वर्टिकली लगे LED फॉग लैंप भी होंगे। इसमें कंपनी फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, ब्लैक्ड आउट पिलर, स्क्वेयर व्हील आर्च और 19-इंच के एयरोडायनामिक ड्यूल-टोन अलॉय व्हील शामिल होंगे। रियर में पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट बार, थिक बंपर क्लैडिंग, सिल्वर स्किड प्लेट और Sierra.ev की बैजिंग होगी। टाटा मोटर्स ने अभी तक इसके इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि सिएरा ईवी का ज्यादातर केबिन लेआउट ICE-पावर्ड सिएरा जैसा ही होगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Sierra EV

Tata Sierra EV

₹ 25 - 30 लाख

EMI केवल32,700/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

EMI केवल15,100/ माह
पात्रता जांचें
Tata Altroz EV

Tata Altroz EV

₹ 12 - 15 लाख

EMI केवल15,700/ माह
पात्रता जांचें
Tata Nano EV

Tata Nano EV

₹ 6 - 9 लाख

EMI केवल7,900/ माह
पात्रता जांचें
Tata Safari EV

Tata Safari EV

₹ 26 - 30 लाख

EMI केवल34,000/ माह
पात्रता जांचें
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 6.99 - 9.99 लाख

EMI केवल9,200/ माह
पात्रता जांचें

प्लेटफॉर्म की बात करें, तो यह Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी। बहुत संभावना है कि सिएरा ईवी में हमें Harrier.ev वाले बैटरी पैक ऑप्शन देखने को मिलें। अगर ऐसा होता है, तो सिएरा ईवी 65 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आ सकती है। एसयूवी का रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट 238 PS की पावर और 315 Nm का टॉर्क दे ऑफर कर सकता है। वहीं, ड्यूल-मोटर AWD वर्जन में फ्रंट एक एक्सट्रा मोटर हो सकती है, जो 158 PS की पावर देगी। रेंज की बात करें तो, 65 kWh बैटरी पैक 538 km की रेंज दे सकता है। वहीं, बड़ा 75 kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 627 km तक की रेंज ऑफर कर सकता है। सिएरा ईवी की कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

निसान टेक्टॉन

निसान की मिड-साइज एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू 9 जुलाई को होने वाला है। टेक्टॉन की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन होगा। इसका डिजाइन पैट्रोल एसयूवी से इंस्पायर्ड है और इसीलिए निसान इसे 'बेबी पैट्रोल' भी कह रही है। इसके फ्रंट में एक बड़ी ग्रिल है, जिसमें कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स और पूरी चौड़ाई में फैली एक रेड स्ट्रिप होगी। इसके बोनट पर TEKTON लिखा हुआ भी दिखेगा। रियर में आपको कनेक्टेड C-शेप की LED टेललाइट्स, ट्विन-रिज रूफ स्पॉइलर और टेलगेट पर बड़े अक्षरों में 'TEKTON' लिखा हुआ मिलेगा।

केबिन के अंदर की बात करें, तो टेक्टॉन का इंटीरियर डस्टर के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम होगा। इसके खास फीचर्स में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गूगल मैप्स इंटीग्रेशन, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल होंगे। साथ ही कंपनी इसमें ADAS और 360 डिग्री कैमरा भी देने वाली है। निसान इसमें डस्टर वाला ही इंजन ऑप्शन ऑफर करने वाला है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।