भारतीय मार्केट का गेम बदलने आ रही हैं टाटा और महिंद्रा की ये 8 इलेक्ट्रिक SUV, रेंज 600 km से ज्यादा
भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में इस समय टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऑटोमोटिव का पूरी तरह से दबदबा है। दोनों कंपनियों के पास पहले से ही ईवी मॉडल्स की एक अच्छी रेंज मौजूद है।

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में इस समय टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऑटोमोटिव का पूरी तरह से दबदबा है। दोनों कंपनियों के पास पहले से ही ईवी मॉडल्स की एक अच्छी रेंज मौजूद है। हालांकि, वे यहीं रुकने वाली नहीं हैं। भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ये दोनों दिग्गज कंपनियां आने वाले दिनों में कई नए धमाकेदार मॉडल्स उतारने की तैयारी में हैं। इनमें से कुछ कारें बिल्कुल नई होंगी, तो कुछ पॉपुलर गाड़ियों के इलेक्ट्रिक अवतार होंगे। आइए जानते हैं लॉन्चिंग पाइपलाइन में मौजूद इन 8 धांसू इलेक्ट्रिक मॉडल्स के बारे में विस्तार से।
महिंद्रा BE 6 70 kWh बैटरी
महींद्रा अपनी इस धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी को अब एक नए 70 kWh बैटरी पैक के साथ लाने की तैयारी में है। अभी यह गाड़ी 59 kWh और 79 kWh बैटरी ऑप्शंस के साथ आती है। यह नया वैरिएंट दोनों के बीच का एक बेहतरीन ऑप्शन बनेगा। इस नए वैरिएंट से ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर करीब 600 किलोमीटर की दमदार रेंज मिलने की उम्मीद है। इसे आने वाले कुछ ही महीनों में पेश किया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra BE 07
₹ 25 - 30 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
Mahindra BE 09
₹ 22 - 27 लाख
Mahindra BE.05
₹ 12 - 16 लाख
Mahindra XEV 4e
₹ 13 लाख से शुरू
महिंद्रा XEV 9e 70 kWh बैटरी
महिंद्रा अपनी प्रीमियम कूपे-एसयूवी XEV 9e को भी इसी नए 70 kWh बैटरी पैक के साथ लाने जा रही है। इस नए मिड-वैरिएंट में भी रियर-व्हील ड्राइव मोटर मिलेगी, जो 241bhp की दमदार पावर जेनरेट करेगी। इसके आने से उन ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा जो कम बजट में 600 किलोमीटर के आसपास की शानदार रेंज और कूपे लुक चाहते हैं।
महिंद्रा BE 07
महिंद्रा की यह आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी बेहद खास है। यह पारंपरिक और मस्कुलर एसयूवी डिजाइन के साथ ज्यादा प्रैक्टिकल होगी। मार्केट में आते ही इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और टाटा हैरियर ईवी से होने वाला है। इसे 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के तीन बैटरी ऑप्शंस के साथ इसी साल अक्टूबर के आसपास 25 से 30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
महिंद्रा विजन S
यह महिंद्रा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है। कंपनी साल 2026 के अंत तक पहले इसका पेट्रोल-डीजल मॉडल लॉन्च करेगी। इसके ठीक बाद इसका इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में दस्तक देगा। यह बॉक्स शेप वाले रफ-एंड-टफ लुक में आएगी। इसमें बोर्न इलेक्ट्रिक लाइनअप की तरह ही 59 kWh और 70 kWh वाले बैटरी पैक दिए जा सकते हैं।
महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक
ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए महिंद्रा अगले साल यानी 2027 तक अपनी आइकॉनिक थार का इलेक्ट्रिक वर्जन (Thar.e) लॉन्च करने की तैयारी में है। यह 5-डोर इलेक्ट्रिक लाइफस्टाइल एसयूवी होगी, जो पूरी तरह से नए INGLO P1 प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। इसका लुक बेहद फ्यूचरिस्टिक और तगड़ा होगा। यह इसे देश की सबसे काबिल इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर कार बनाएगा।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा मोटर्स अपने पुराने आइकॉनिक ब्रैंड 'सिएरा' को अब इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है। इसका ऑफिशियल डेब्यू आगामी 30 जून को होने जा रहा है। यह गाड़ी कंपनी के नए Acti.EV+ आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी और इसमें 55 kWh और 65 kWh के दो बड़े बैटरी ऑप्शंस मिलेंगे। इसके कुछ टॉप वैरिएंट्स में ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) का विकल्प भी दिया जा सकता है।
टाटा सफारी ईवी
टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी सफारी का भी इलेक्ट्रिक वर्जन इस साल के अंत तक लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसमें 14.5-इंच की बड़ी सैमसंग नियो क्यूएलईडी स्क्रीन, जेबीएल साउंड सिस्टम और इन-बिल्ट डैशकैम जैसे बेहद प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। सफारी ईवी में ग्राहकों को ऑल-व्हील-ड्राइव के लिए ड्यूल-मोटर का सेटअप भी देखने को मिल सकता है।
टाटा अविन्या X
इस लिस्ट की सबसे प्रीमियम और लग्जरी इलेक्ट्रिक कार अवीन्या एक्स (Avinya X) होगी। इसे साल 2026 के अंत तक मार्केट में उतारा जाएगा। यह कार जगुआर लैंड रोवर (JLR) के एडवांस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह पूरी तरह से एक स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर है। टाटा इसे अपने रेगुलर ब्रैंड के तहत नहीं, बल्कि एक अलग और बेहद लग्जरी 'Avinya' ब्रैंड के नाम से बेचेगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


