
बलेनो, ग्लैंजा और i20 की बोलती बंद! इस लग्जरी हैचबैक पर आया पूरे ₹1.85 लाख का डिस्काउंट
टाटा मोटर्स नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें उसकी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का नाम भी शामिल है। दरअसल, कंपनी अल्ट्रोज रेसर पर सबसे ज्यादा 1.85 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।
टाटा मोटर्स नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें उसकी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का नाम भी शामिल है। दरअसल, कंपनी अल्ट्रोज रेसर पर सबसे ज्यादा 1.85 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट उन डीलर्स की तरफ से दिया जा रहा है जिनके पास अल्ट्रोज के मॉडल ईयर 2024 का स्टॉक बचा हुआ है। वहीं, कंपनी मॉडल ईयर 2025 पर भी लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। अल्ट्रोज को पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में खरीद सकते हैं। चलिए इस कार के फीचर्स के बारे में जानते हैं।






टाटा अल्ट्रोज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा अल्ट्रोज 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसे फाइव-स्पीड मैनुअल और AMT यूनिट के साथ जोड़ा गया है। साथ ही, 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है जो 5-स्पीड मैनुअल यूनिट से जुड़ा है। इसके अलावा, 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ एक CNG डेरिवेटिव भी ऑफर किया जा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Altroz Racer
₹ 9.49 - 10.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 6.87 - 10.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20 N Line
₹ 9.14 - 11.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा अल्ट्रोज स्मार्ट के फीचर्स की बात करें तो इसमें व्हील कवर के साथ 16 इंच के स्टील व्हील, LED टेल-लैंप, प्रोजेक्टर हेडलैंप, रिमोट कीलेस एंट्री, सभी दरवाजों पर पावर विंडो, आइडल स्टार्ट-टॉप (सिर्फ पेट्रोल-MT), मल्टी-ड्राइव मोड (CNG में नहीं),सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ESC और 6 एयरबैग मिलते हैं।
अल्ट्रोज प्योर के फीचर्स की बात करें तों इसमें ऑटो LED हेडलैंप, ऑटो फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs), रेन-सेंसिंग वाइपर, 7.0 इंच का टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 4 स्पीकर, ऊंचाई एडजस्ट करने वाली ड्राइवर सीट, रियरव्यू कैमरा और रियर डिफॉगर दिया है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




