360° कैमरा और 10.24-इंच टचस्क्रीन, टाटा एरिस के बेस वैरिएंट में ये कुछ नहीं मिलेगा; यहां देखें पूरी डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस सब-फोर मीटर सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.29 लाख रुपए है। इस प्राइस टैग के साथ देश की सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली मारुति डिजायर से करीब 1 लाख रुपए सस्ती है। चलिए इसके बेस वैरिएंट स्मार्ट की डिटेल जानते हैं।

Tata Aeris Base Smart Variant Detailed
टाटा एरिस के बेस वैरिएंट की डिटेल

टाटा मोटर्स ने अपने पोर्टफोलियो में न्यू एरिस सेडान को शामिल किया है। इस सेडान ने कंपनी की सालों पुरानी टिगोर की जगह ली है। इस सब-फोर मीटर सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.29 लाख रुपए है। इस प्राइस टैग के साथ देश की सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली मारुति डिजायर से करीब 1 लाख रुपए सस्ती है। एरिस में वैसे तो 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, 10.24-इंच टचस्क्रीन जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे, लेकिन यदि आप इसके बेस वैरिएंट स्मार्ट को खरीदते हैं तब उसमें क्या-क्या मिलेगा, चलिए जानते हैं।

टाटा एरिस की वैरिएंट वाइज एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटपेट्रोल MTपेट्रोल AMTiCNG MTiCNG AMT
Smart₹5.30 लाख-₹6.30 लाख-
Pure₹6.15 लाख₹6.70 लाख₹7.15 लाख₹7.70 लाख
Pure+₹6.75 लाख₹7.30 लाख₹7.75 लाख₹8.30 लाख
Creative₹7.50 लाख₹8.05 लाख₹8.50 लाख₹9.05 लाख
Accomplished₹8.20 लाख₹8.75 लाख₹9.20 लाख₹9.75 लाख

एरिस के बेस स्मार्ट वैरिएंट की डिटेल
नई टाटा एरिस के बेस स्मार्ट वैरिएंट के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें 14-इंच के स्टील व्हील्स, पीछे की तरफ कनेक्टेड लाइट बार, रिफ्लेक्टर हेडलैम्प्स, नई ब्लैक-आउट ग्रिल, नए फ्रंट और रियर बंपर, ब्लैक ORVMs और डोर हैंडल्स, फ्रंट के दरवाजों पर Aeris की ब्रांडिंग, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और बूटलिड पर Aeris की ब्रांडिंग मिलती है।

इंटीरियर की बात करें तो एरिस में नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डुअल-टोन थीम, 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और CSC, आगे की सीटों के लिए अंडर-थाई सपोर्ट, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, सेकंड लाइन की सीटों के लिए हेडरेस्ट, 5-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC और चारों डोर के लिए मैनुअल विंडो रोलर्स दिए हैं।

इंजन की बात करें तो, एरिस रेंज का एंट्री-लेवल मॉडल पेट्रोल और CNG ऑप्शन में आता है। इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह इंजन 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, NA इंजन है, जो पेट्रोल वर्जन में 85bhp/113Nm और CNG वर्जन में 74bhp/96Nm की पावर देता है। इसके हायर वैरिएंट में AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है, जो दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

टाटा एरिस के बेस वैरिएंट की मंथली EMI का गणित
टाटा एरिस के बेस वैरिएंट स्मार्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.30 लाख रुपए है। आपको कार की एक्स-शोरूम कीमत पर 5 लाख का ऑटो लोन मिल जाता है तब आपको 30 हजार रुपए के साथ RTO, इंश्योरेंस का खर्च खुद से ही देना होगा। यदि आप 8% के इंटरेस्ट रेट पर 5 लाख रुपए का लोन लेते हैं, तब 3 साल के लिए मंथली EMI 15,668 रुपए, 4 साल के लिए मंथली EMI 12,206 रुपए, 5 साल के लिए मंथली EMI 10,138 रुपए, 6 साल के लिए मंथली EMI 8,767 रुपए और 7 साल के लिए मंथली EMI 7,793 रुपए बनेगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़टाटा एरिस के बेस वैरिएंट में नहीं मिलेगी 10.24-इंच टचस्क्रीन और 360 डिग्री कैमरा