
आ गया “छोटा हाथी” का नया अवतार, मेंटेनेंस और ऑपरेटिंग कॉस्ट भी होंगे कम; कीमत सिर्फ ₹5.52 लाख
टाटा मोटर्स ने माल ढुलाई के लिए पॉपुलर अपनी आइकॉनिक Ace रेंज में नया और सबसे किफायती डीजल वैरिएंट Ace Gold+ लॉन्च किया है। इसे बोलचाल में “छोटा हाथी” भी कहा जाता है।
टाटा मोटर्स ने माल ढुलाई के लिए पॉपुलर अपनी आइकॉनिक Ace रेंज में नया और सबसे किफायती डीजल वैरिएंट Ace Gold+ लॉन्च किया है। इसे बोलचाल में “छोटा हाथी” भी कहा जाता है। इसमें एडवांस्ड Lean NOx Trap (LNT) टेक्नोलॉजी दी गई है जो डीजल एग्जॉस्ट फ्लुइड (DEF) की जरूरत खत्म कर देती है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल न सिर्फ कम कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा बल्कि इसके मेंटेनेंस और ऑपरेटिंग कॉस्ट भी सबसे कम रहेंगे। यही वजह है कि Ace Gold+ को छोटे कारोबारियों के लिए गेमचेंजर कहा जा रहा है। कंपनी ने इसे सिर्फ 5.52 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।

दमदार है पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो नई Ace Gold+ में टर्बोचार्ज्ड डिकॉर इंजन दिया गया है जो 22bhp की अधिकतम पावर और 55Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि 900kg की पेलोड कैपेसिटी और अलग-अलग लोड डेक कॉन्फिग्रेशंस इसे हर तरह के सामान ढोने के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं।
क्या कहती है कंपनी
लॉन्चिंग के मौके पर टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट पिनाकी हलदार ने कहा कि, “पिछले दो दशकों से टाटा Ace ने लास्ट-माइल डिलीवरी में क्रांति ला दी है और हजारों उद्यमियों को मजबूत बनाया है। अब टाटा Ace Gold+ उसी सफर को आगे बढ़ाएगा जो कारोबार को आसान और मुनाफे को ज्यादा करने का वादा करता है। टाटा का बड़ा नेटवर्क, Sampoorna Seva 2.0, 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस और 2,500 से ज्यादा सर्विस आउटलेट्स इसे छोटे कारोबारियों के लिए सबसे भरोसेमंद पार्टनर बनाते हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


