पेट्रोल या बैटरी से नहीं, बल्कि हाइड्रोजन से दौड़ेगा सुजुकी का ये धांसू स्कूटर; दुनिया में लाएगा क्रांति

पेट्रोल या बैटरी से नहीं, बल्कि हाइड्रोजन से दौड़ेगा सुजुकी का ये धांसू स्कूटर; दुनिया में लाएगा क्रांति

संक्षेप:

सुजुकी (Suzuki) का बर्गमैन हाइड्रोजन स्कूटर (Burgman Hydrogen Scooter) दोपहिया सेगमेंट में एक नए युग की शुरुआत कर सकता है। इस हाइड्रोजन स्कूटर में इंजन की आवाज तो होगी, लेकिन धुआं नहीं होगा। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

Oct 12, 2025 09:34 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आपने इलेक्ट्रिक स्कूटर तो बहुत देखे होंगे, लेकिन अब सुजुकी (Suzuki) कुछ ऐसा करने जा रही है, जो दोपहिया दुनिया में क्रांति ला सकती है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह एक हाइड्रोजन-पावर्ड बर्गमैन स्कूटर (Hydrogen-powered Burgman Scooter) पर काम कर रही है। यह वही बर्गमैन (Burgman) स्कूटर है, जो भारत में अपने स्टाइल, परफॉर्मेंस और कंफर्ट के लिए मशहूर है, लेकिन अब इसका फ्यूचर वर्जन पेट्रोल या बैटरी से नहीं, बल्कि हाइड्रोजन से चलेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
read moreये भी पढ़ें:
ब्रेजा, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, बलेनो छोड़ इस मारुति कार को मिले सबसे ज्यादा ग्राहक

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ola Electric S1 X 3 Gen

Ola Electric S1 X 3 Gen

₹ 94,999 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Air

Ola Electric S1 Air

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ampere Nexus

Ampere Nexus

₹ 1.2 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric Roadster

Ola Electric Roadster

₹ 1.05 - 1.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ampere Magnus Grand

Ampere Magnus Grand

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सुजुकी का नया मिशन

सुजुकी (Suzuki) का कहना है कि उनकी कोशिश एक ऐसी बाइक बनाने की है, जो मोटरसाइकिल चलाने का मजा और पर्यावरण की सुरक्षा दोनों को साथ लाए, यानी आपको इंजन की असली आवाज और थ्रिल भी मिलेगा, लेकिन इससे कार्बन डाइऑक्साइड का धुंआ नहीं निकलेगा।

कैसे काम करेगा हाइड्रोजन इंजन?

हाइड्रोजन (Hydrogen) इंजन पेट्रोल इंजन जैसा ही होता है, बस फर्क इतना है कि इसमें फ्यूल के तौर पर हाइड्रोजन गैस का इस्तेमाल होता है। यह फ्यूल जलने पर कार्बन नहीं, सिर्फ पानी की भाप (Water Vapour) निकालता है, यानी ये जीरो एमिशन व्हीकल (Zero Emission Vehicle) है।

2025 जापान मोबिलिटी शो में होगा अनवील

सुजुकी (Suzuki) ने बताया है कि इस स्कूटर का कटअवे मॉडल (इंजन और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन) 2025 जापान मोबिलिटी शो (Japan Mobility Show) में दिखाया जाएगा, यानी अगले साल दुनिया पहली बार देखेगी कि एक हाइड्रोजन स्कूटर (Hydrogen Scooter) कैसा दिखेगा और कैसे काम करेगा।

सुजुकी का इनोवेशन रिकॉर्ड

सुजुकी (Suzuki) कई सालों से क्लीन मोबिलिटी पर काम कर रही है। पहले कंपनी ने e-Access इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शोकेस किया था और अब हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रही है। हालांकि, ई-एक्सेस अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ, लेकिन बर्गमैन हाइड्रोजन स्कूटर (Burgman Hydrogen Scooter) की दिशा कंपनी की भविष्य की सोच को दिखाती है।

क्यों खास है ये हाइड्रोजन स्कूटर?

इस स्कूटर में पेट्रोल या बैटरी की झंझट नहीं है। इसमें लंबी रेंज और फास्ट रीफ्यूलिंग मिलती है। ये पर्यावरण के लिए 100% क्लीन है। इसमें इंजन की आवाज और परफॉर्मेंस बरकरार है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए है, जो EV साइलेंस नहीं, बल्कि राइडिंग एक्साइटमेंट के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ब्रेजा, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, बलेनो छोड़ इस मारुति कार को मिले सबसे ज्यादा ग्राहक

भारत के लिए क्या है उम्मीद?

अभी सुजुकी (Suzuki) ने भारत में इसके लॉन्च पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन अगर कंपनी इसे प्रोडक्शन में लाती है, तो भारत जैसे बड़े दोपहिया बाजार में यह गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।