Hindi Newsऑटो न्यूज़Suzuki Vision e-Sky Electric Concept Unveiled Next gen WagonR EV
'वैगनआर EV' से उठ गया पर्दा, कंपनी ने पहली बार फोटो किए शेयर; 3.4 मीटर लंबाई और 270Km रेंज!

'वैगनआर EV' से उठ गया पर्दा, कंपनी ने पहली बार फोटो किए शेयर; 3.4 मीटर लंबाई और 270Km रेंज!

संक्षेप:

सुजुकी अपकमिंग जापान मोबिलिटी शो में अपने कई नए प्रोडक्ट और कॉन्सेप्ट पेश करने वाली है। यह इवेंट 29 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने वाला है। इससे पहले ही कंपनी ने नई गाड़ियों की डिटेल ऑनलाइन जारी कर दी गई है। सुजुकी के स्टॉल पर मुख्य आकर्षणों में से एक विजन ई-स्काई इलेक्ट्रिक केई कार होगी।

Oct 09, 2025 12:02 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुजुकी अपकमिंग जापान मोबिलिटी शो में अपने कई नए प्रोडक्ट और कॉन्सेप्ट पेश करने वाली है। यह इवेंट 29 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने वाला है। इससे पहले ही कंपनी ने नई गाड़ियों की डिटेल ऑनलाइन जारी कर दी गई है। सुजुकी के स्टॉल पर मुख्य आकर्षणों में से एक विजन ई-स्काई इलेक्ट्रिक केई कार होगी। इसे वैगनआर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी माना जा रहा है। ये कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार भी होगी। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुज़ुकी विजन ई-स्काई इलेक्ट्रिक का एक्सटीरियर

जापान में बिकने वाली पेट्रोल से चलने वाली वैगनआर जैसी ही डिजाइन शेयर करते हुए विजन ई-स्काई कॉन्सेप्ट में कई विशेषताएं हैं। फ्रंट फेसिया पूरी तरह से नया है, जिसमें पिक्सेल-स्टाइल लाइटिंग एलिमेंट्स और C-आकार के LED DRLs हैं। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में एक बंद ग्रिल और एक सपाट बम्पर सेक्शन है। जारी की गई तस्वीरों के पहले सेट से यह भी पता चलता है कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में नए और ज्यादा आकर्षक कलर ऑप्शन भी हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MINI Countryman E

MINI Countryman E

₹ 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 48.9 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz CLA Electric

Mercedes-Benz CLA Electric

₹ 65 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo C40 Recharge

Volvo C40 Recharge

₹ 62.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

साइड प्रोफाइल में ज्यादा उभरे हुए व्हील आर्च, रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल, नए पहिए और ब्लैक कलर के A और B पिलर हैं। पेट्रोल से चलने वाली वैगनआर की तुलना में जिसकी छत काफी हद तक सपाट है। विजन ई-स्काई कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक केई कार की छत थोड़ी पतली है। यह हैचबैक को ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है। पीछे की तरफ, विजन ई-स्काई में C-आकार की टेललाइट्स, एक सपाट बम्पर, चौड़ी विंडस्क्रीन और स्पॉइलर-माउंटेड स्टॉप लैंप हैं।

ये भी पढ़ें:हैरियर, XUV700, टक्शन, कुशाक को टक्कर देने ये नई SUV लॉन्च; जानिए कीमत
वैगनआर EV से उठ गया पर्दा

सुज़ुकी विजन ई-स्काई इलेक्ट्रिक का इंटीरियर

बात करें कार के इंटीरियर की तो सुजुकी विजन ई-स्काई कॉन्सेप्ट में एक बेदाग सेटअप है जो पारंपरिक जापानी खूबसूरती को दर्शाता है। डिजिटल स्क्रीन और सेंट्रल कंसोल के लिए मिरर थीम का इस्तेमाल किया गया प्रतीत होता है। बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रत्येक का आकार लगभग 12-इंच हो सकता है। डैशबोर्ड और डोर पर एम्बिएंट लाइटिंग देखी जा सकती है।

फ्रंट सीटों के बीच लगा एक फ्लोटिंग कंसोल वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड से लैस है। इसमें फिजिकल बटनों का सीमित इस्तेमाल है, जिससे सामान की भीड़ कम होती है। केबिन में हल्के कलर्स के साथ बहुरंगी थीम है जो शांति और सुकून का एहसास दिलाती है। चौकोर आकार का विशिष्ट 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील इंस्ट्रूमेंट कंसोल का स्पष्ट दृश्य सुनिश्चित करता है। इसमें ट्रे-स्टाइल वाला डैशबोर्ड है जिसमें कई व्यावहारिक स्टोरेज सुविधाएं हो सकती हैं।

वैगनआर EV से उठ गया पर्दा

सुज़ुकी विजन ई-स्काई इलेक्ट्रिक की रेंज
सुज़ुकी विजन ई-स्काई इलेक्ट्रिक केई कार कॉन्सेप्ट के स्पेसिफिकेशन अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। हालांकि, सुज़ुकी ने कहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 270Km से ज्यादा होगी। यह विजन ई-स्काई भारत में लॉन्च नहीं हो सकती है, लेकिन मारुति यहां एक और सब-4-मीटर इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है। यह eWX इलेक्ट्रिक हैचबैक हो सकती है जिसका भारत में पेटेंट पहले ही हो चुका है। इसका बॉक्सी, टॉलबॉय प्रोफाइल विजन ई-स्काई कॉन्सेप्ट और पेट्रोल-ऑपरेटेड वैगनआर के समान है।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा का मास्टर प्लान; पीवी, ट्रैक्टर और ट्रक के लिए बना सकती है अलग यूनिट

सुज़ुकी विजन ई-स्काई इलेक्ट्रिक का डायमेंशन
इसके डायमेंशन की बात करें तो, सुजुकी विजन ई-स्काई कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक केई कार 3,395mm लंबी, 1,475mm चौड़ी और 1,625mm ऊंची है। ये आंकड़े जापान में बिकने वाली पेट्रोल से चलने वाली वैगन आर के डायमेंशन से काफी मिलते-जुलते हैं। हालांकि विजन ई-स्काई के व्हीलबेस का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके लगभग 2,450mm होने की उम्मीद है। मारुति eWX टाटा टियागो EV और MG कॉमेट EV जैसे कॉम्पटीटर को टक्कर देगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।