
सुजुकी ने परफॉर्मेंस पार्ट्स के साथ इस मोटरसाइकिल को किया पेश, दमदार इंजन से लैस; जानिए खासियत
संक्षेप: सुजुकी ने अपनी नई GSX-8R EVO को पेश किया है। यह प्रीमियम कंपोनेंट्स और विज़ुअल अपडेट्स के साथ यूरोपीय बाजार के लिए अपनी GSX-8R स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल का एक परफॉर्मेंस-फोक्सड वर्जन है।
सुजुकी ने अपनी नई GSX-8R EVO को पेश किया है। यह प्रीमियम कंपोनेंट्स और विज़ुअल अपडेट्स के साथ यूरोपीय बाजार के लिए अपनी GSX-8R स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल का एक परफॉर्मेंस-फोक्सड वर्जन है। हालांकि, GSX-8R EVO को यूरोप में पेश किया गया है। उम्मीद है कि सुजुकी भारतीय बाजार में लिमिटेड यूनिट लाने पर विचार करेगी। EVO वैरिएंट में साउंड और खूबसूरती, दोनों के लिए फैक्ट्री-फिटेड अक्रापोविक एग्जॉस्ट सिस्टम है।

ज्यादा स्पोर्टी प्रोफाइल के लिए पीछे की सीट की जगह एक कलर-मिलान वाला सिंगल-सीट काउल है, जबकि एक कस्टम टैंक पैड पेंट की सुरक्षा प्रदान करता है। ये अपग्रेड स्टैंडर्ड GSX-8R की तुलना में EVO को ज्यादा ट्रैक-ऑरिएंटेड उपस्थिति प्रदान करते हैं। GSX-8R EVO में सुजुकी के पेटेंटेड क्रॉस बैलेंसर सिस्टम के साथ वही 776cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन लगा है। यह 82bhp की अधिकतम शक्ति और 78Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर से लैस 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा है।
सुज़ुकी के इंटेलिजेंट राइड सिस्टम (SIRS) में एक थ्री-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम शामिल है जिसे बंद किया जा सकता है, सटीक कंट्रोल के लिए एक राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, थ्री सिलेक्टेबल इंजन मैप और लो RPM असिस्ट फीचर है जो ट्रैफिक में रुकने से बचाता है। इस मोटरसाइकिल में एल्युमीनियम स्विंगआर्म, स्टील फ्रेम और आगे की तरफ शोवा के पूरी तरह से एडजस्टेबल अपसाइड-डाउन फोर्क्स के साथ रियर मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर फ्रंट-एंड प्रशिक्सन और एजिलिटी प्रदान करता है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




