इस कंपनी की टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक, अप्रैल में 1.17 लाख लोगोंं ने खरीदा; नए मॉडल भी हुए लॉन्च

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जापानी टू-व्हीलर दिग्गज सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के लिए अप्रैल, 2026 का महीना खुशियों की सौगात लेकर आया है। कंपनी ने इस महीने कुल 1,17,514 यूनिट्स की बिक्री कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस कंपनी की टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक, अप्रैल में 1.17 लाख लोगोंं ने खरीदा; नए मॉडल भी हुए लॉन्च

जापानी टू-व्हीलर दिग्गज सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के लिए अप्रैल, 2026 का महीना खुशियों की सौगात लेकर आया है। कंपनी ने इस महीने कुल 1,17,514 यूनिट्स की बिक्री कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह बिक्री पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 4 पर्सेंट ज्यादा है। बता दें कि घरेलू मार्केट में सुजुकी ने 98,004 गाड़ियां बेचीं। जबकि एक्सपोर्ट के मामले में 10 पर्सेंट की बढ़त दर्ज करते हुए 19,510 यूनिट्स विदेशों में भेजीं। बता दें कि सुजुकी ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग के सफल 20 साल भी पूरे कर लिए हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

एक दिन में सबसे ज्यादा डिलीवरी

इस दोहरी कामयाबी को कंपनी ने मुंबई में आयोजित 'सुजुकी मत्सुरी' फेस्टिवल में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर और नए मॉडल्स लॉन्च करके सेलिब्रेट किया है। मुंबई में हुए इस इवेंट के दौरान कंपनी के पॉपुलर स्कूटर बर्गमैन ने अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया। इस स्कूटर ने एक ही जगह पर एक ही मॉडल की सबसे बड़ी सभा और एक ही दिन में सबसे ज्यादा डिलीवरी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा, सुजुकी के स्पेयर पार्ट्स से होने वाली कमाई भी 14 पर्सेंट बढ़कर 91.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

नई बर्गमैन स्ट्रीट 125 भी लॉन्च

अप्रैल महीने का सबसे बड़ा आकर्षण नई बर्गमैन स्ट्रीट 125 का लॉन्च रहा। साल 2026 के इस नए मॉडल को पूरी तरह से अपडेट किया गया है। इसे एक्सेस 125 वाले नए हल्के चेसिस पर तैयार किया गया है। नए चेसिस की वजह से यह स्कूटर पुराने मॉडल के मुकाबले 25 पर्सेंट ज्यादा मजबूत और चलाने में स्थिर हो गया है। डिजाइन की बात करें तो अब इसमें सिंगल की जगह शानदार ट्विन-पॉड एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। साथ ही, इसके साइड पैनल्स को नया लुक दिया गया है और एक लंबा स्मोक्ड वाइजर लगाया गया है जो इसे एक 'मैक्सी-स्कूटर' वाला दमदार लुक देता है।

जानिए नई बर्गमैन की खासियत

सुजुकी ने ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब बर्गमैन के सभी वैरिएंट्स में 12-इंच के टायर दिए हैं। इसका 124cc इंजन अब पहले से बेहतर टॉर्क जनरेट करता है जिससे शहर की भारी ट्रैफिक में भी यह स्कूटर जबरदस्त पिकअप देता है। खासकर 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ना अब और भी आसान हो गया है। साथ ही, सीट के नीचे मिलने वाली स्टोरेज को बढ़ाकर अब 24.6 लीटर कर दिया गया है, ताकि आप अपना हेलमेट और जरूरी सामान आसानी से रख सकें।

एवेनिस का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च

टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए सुजुकी ने इसका 'राइड कनेक्ट टीएफटी' एडिशन पेश किया है। इसमें 4.2-इंच का कलर डिस्प्ले मिलता है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स के साथ-साथ बिना चाबी के स्टार्ट होने वाला (कीलेस इग्निशन) फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा, सुजुकी ने युवाओं के पसंदीदा स्कूटर Avenis का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया है, जो नए 'पर्ल ग्लेशियर व्हाइट' और 'मेटालिक ओर्ट ग्रे' कलर में बेहद स्पोर्टी नजर आता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।