सुजुकी टोयोटा मिलकर बना रहे ज्यादा पैसेंजर वाली इलेक्ट्रिक वैन, 200Km रेंज मिलेगी; इस साल होगी लॉन्च
- सुजुकी ने ई-एवरी (e-Every) कमर्शियल इलेक्ट्रिक केई वैन को पहली बार 2023 में G7 हिरोशिमा शिखर सम्मेलन में प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया था। इसे उसी साल लॉन्च करने की योजना भी बनाई गई थी, लेकिन इसमें देरी हो गई।

सुजुकी ने ई-एवरी (e-Every) कमर्शियल इलेक्ट्रिक केई वैन को पहली बार 2023 में G7 हिरोशिमा शिखर सम्मेलन में प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया था। इसे उसी साल लॉन्च करने की योजना भी बनाई गई थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। अब इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है, क्योंकि सुजुकी ने आधिकारिक तौर पर 2025 में ई-एवरी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वैन के लॉन्च की पुष्टि की है। सुजुकी वर्तमान में अपने घरेलू बाजार और पाकिस्तान जैसे चुनिंदा विदेशी बाजारों में पेट्रोल से चलने वाली एवरी कमर्शियल वैन बेचती है। यह सुजुकी कैरी परिवार से आती है, जिसने भारत में मारुति ओमनी को भी तैयार किया था।
हालांकि, दोनों वैन काफी अलग हैं और रीबैज्ड वर्जन नहीं हैं। ई-एवरी इलेक्ट्रिक केई कमर्शियल वैन की बात करें तो इसका विज़ुअल प्रोफाइल काफी हद तक ICE वर्जन जैसा ही है। इसमें केवल फ्रंट-बंपर-माउंटेड चार्जिंग पोर्ट जैसे कुछ EV-विशिष्ट बदलाव किे गए हैं। सुजुकी ई-एवरी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वैन में एक बड़ी विंडस्क्रीन, फ्लैट फ्रंट फेशिया, ट्रेपोज़ॉइडल हेडलैंप और वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ प्रमुख ग्रिल के साथ एक बॉक्सी प्रोफाइल है। वैन की दूसरी रो में स्लाइडिंग डोर दिए हैं। डायमेंशनल तौर पर ई-एवरी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वैन ICE वर्जन के समान होगी। इस बड़ा बूट भी मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Camry
₹ 48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Vellfire
₹ 1.22 - 1.32 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इलेक्ट्रिक ई-एवरी वैन अपने ICE समकक्ष की तुलना में बेहतर इंटीरियर के साथ आएगा। इसमें अधिक जगह और कुछ प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। आने वाले वीक में इसकी अधिक डिटेल सामने आने की उम्मीद है। जबकि ऑफिशियली स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। यह संभव है कि सुजुकी ई-एवरी इलेक्ट्रिक वैन लगभग 200Km की रेंज दे सकती है। इलेक्ट्रिक मोटर से लगभग 64 PS का पावर जनरेट कर सकता है। यह लगभग पेट्रोल से चलने वाली सुजुकी एवरी के साथ उपलब्ध 660cc टर्बो यूनिट के समान है। बता दें कि 660cc NA पेट्रोल यूनिट 49 PS का पावर जनरेट करता है।
सुजुकी एवरी की फैमिली के अन्य मॉडल जिन्हें टोयोटा पिक्सिस और दाइहात्सु हिजेट के नाम से बेचा जाता है। इन्हें भी इलेक्ट्रिक वर्जन दिए जाएंगे। सुजुकी एवरी, टोयोटा पिक्सिस और दाइहात्सु हिजेट के इलेक्ट्रिक वर्जन दाइहात्सु न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (DNGA) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। तीनों मूल रूप से एक जैसे हैं, केवल ब्रांडिंग एलिमेंट में अंतर देखा जाता है। दाइहात्सु द्वारा तैयार ICE वर्जन के समान, इलेक्ट्रिक वैन भी दाइहात्सु द्वारा डेवलप की जाएगी।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


