पेट्रोल, डीजल या CNG से नहीं, बल्कि अब इस टेक्नोलॉजी से चलेगी मारुति स्विफ्ट; ये इलेक्ट्रिक भी नहीं

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

हाइड्रोजन से चलने वाले व्हीकल के अभी लिमिटेड ऑप्शन हैं। ये हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल करके हाइड्रोजन (जो टैंक में जमा होता है) को बिजली में बदलते हैं। यह बिजली एक बैटरी पैक में जमा होती है और फिर इलेक्ट्रिक मोटर को चलाने के काम आती है, जिससे कार आगे बढ़ती है।

पेट्रोल, डीजल या CNG से नहीं, बल्कि अब इस टेक्नोलॉजी से चलेगी मारुति स्विफ्ट; ये इलेक्ट्रिक भी नहीं

मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारत के साथ ग्लोबल मार्केट की भी पॉपुलर हैचबैक मानी जाती है। देश के अंदर तो ये सेगमेंट में नंबर-1 है। समय के साथ इस कार को लगातार अपडेट मिलते रहे हैं। इस वजह से इसने अपनी पोजीशन को बनाए रखा है। वहीं, इसे कई मल्टीपल पावरट्रेन में भी लॉन्च किया जा चुका है। इस कार को NA पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, डीजल, माइल्ड हाइब्रिड और CNG जैसे कई ऑप्शन मिले हैं। अब सुजुकी ने इसे हाइड्रोजन इंजन के साथ पेश किया गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

हाइड्रोजन से चलने वाले व्हीकल के अभी लिमिटेड ऑप्शन हैं। ये हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल करके हाइड्रोजन (जो टैंक में जमा होता है) को बिजली में बदलते हैं। यह बिजली एक बैटरी पैक में जमा होती है और फिर इलेक्ट्रिक मोटर को चलाने के काम आती है, जिससे कार आगे बढ़ती है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी से निकलने वाला एकमात्र मटेरियल पानी होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto

₹ 24.97 - 28.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross

₹ 18.86 - 30.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF MPV 7

VinFast VF MPV 7

₹ 24.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Safari

Tata Safari

₹ 13.29 - 26.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens Clavis EV

Kia Carens Clavis EV

₹ 17.99 - 24.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

हालांकि, टेक्नोलॉजी में अब काफी तरक्की हो चुकी है। अब हाइड्रोजन का इस्तेमाल सीधे जलने वाले फ्यूल के तौर पर किया जा रहा है, ना कि उसे बिजली में बदलने के लिए। मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी AVL ने सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर हाइड्रोजन इंजन के सेक्टर में एक बड़ी सफलता हासिल की है। कंपनी ने 2026 के वियना मोटर सिम्पोजियम में अपनी इस नई और बेहतरीन टेक्नोलॉजी को पेश किया। इस टेक्नोलॉजी को दिखाने के लिए एक सुजुकी स्विफ्ट का इस्तेमाल किया गया है। यह कार एक प्रोटोटाइप हाइड्रोजन इंजन पर चल रही है, जिसे वे 'Hydrogen DI Technology' कहते हैं।

इस सफलता की सबसे बड़ी बात यह है कि यह हाइड्रोजन इंजन 'लीन' मोड में भी चल सकता है। साथ ही, स्टोइकियोमेट्रिक मोड में भी चलाया जा सकता है। इसके लिए, इंजन में एक कंबशन मॉडरेटर लगाया गया है, जो एक 'कूल्ड EGR' के रूप में काम करता है। हाइड्रोजन से चलने वाले इंजन आमतौर पर लीन मोड में ही काम करते हैं, लेकिन AVL और सुजुकी की नई 'Hydrogen DI Technology' को इस तरह से कैलिब्रेट किया गया है कि यह लीन और Lambda=1 स्टोइकियोमेट्रिक, दोनों ही कंबशन मोड में काम कर सके। Lambda=1 कंबशन मोड में इंजन का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर होता है। इस मोड में इंजन को लगभग 10 kW ज्यादा पावर और 20 Nm ज्यादा टॉर्क मिलता है, जिससे इसकी कुल कैपेसिटी बढ़कर 100 kW और 220 Nm हो जाती है।

AVL का यह सिस्टम सुजुकी के 1.4 लीटर, 4-सिलेंडर वाले हाइड्रोजन इंजन पर बेस्ड है। यह सिस्टम ग्राहकों को कई बेनिफिट देता है। इनमें हाइड्रोजन से जलने पर मिलने वाली ज्यादा पावर डेंसिटी, लीन और Lambda=1 मोड में स्थिर ऑपरेशंस, मजबूत इंटेक और चार्ज एयर सिस्टम के साथ बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए एक स्केलेबल हाइड्रोजन कंबशन सॉल्यूशन शामिल हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी, पर्यावरण के अनुकूल ईंधन और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए लगातार जोर दे रहे हैं। फिलहाल, सरकार का प्रमुख जोर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल को बढ़ावा देने पर है। इसके साथ ही, घरेलू ईंधन में इथेनॉल की मात्रा को बढ़ाकर 85% तक करने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।