
इस कंपनी ने बना डाली ताबड़तोड़ 1 करोड़ टू-व्हीलर, रच दिया नया इतिहास; 60 से ज्यादा देशों में इसकी डिमांड
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपने भारतीय प्लांट से 1 करोड़ (10 मिलियन) वाहनों के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। सुजुकी (Suzuki) ने अपने पहले 50 लाख वाहन बनाने में 14 साल (2006–2020) का समय लिया था।
भारत में दोपहिया वाहन बाजार की जानी-मानी कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. -SMIPL) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने भारतीय प्लांट से 1 करोड़ (10 मिलियन) वाहनों के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि सुजुकी (Suzuki) के भारत में 20 साल पूरे होने के साथ आई है, जिसने इस माइलस्टोन को और भी खास बना दिया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Suzuki Access 125
₹ 77,284 - 93,877

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki Gixxer 250
₹ 1.82 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki Hayabusa
₹ 16.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki Gixxer
₹ 1.26 - 1.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2006 से शुरू हुआ सफर
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने भारत में अपने ऑपरेशन की शुरुआत 2006 में गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से की थी, तब से लेकर अब तक यही प्लांट घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों बाजारों के लिए स्कूटर और मोटरसाइकिलों का उत्पादन करता आ रहा है।
14 साल में 50 लाख प्रोडक्शन
सुजुकी (Suzuki) ने अपने पहले 50 लाख वाहन बनाने में 14 साल (2006–2020) का समय लिया। लेकिन, इसके बाद कंपनी की ग्रोथ स्पीड काफी तेज हो गई। 2026 की शुरुआत में अगले 50 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पूरा कर लिया गया, जिससे साफ है कि सुजुकी (Suzuki) की डिमांड और उत्पादन क्षमता दोनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
एक्सेस 125 बना 1 करोड़वां वाहन
इस ऐतिहासिक उपलब्धि में खास बात यह रही कि सुजुकी एक्सेस राइड कनेक्ट एडिशन (Suzuki Access Ride Connect Edition) कंपनी का 1 करोड़वां वाहन बना। यह दिखाता है कि भारत में 125cc स्कूटर सेगमेंट में सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) की लोकप्रियता कितनी मजबूत है।
60 से ज्यादा देशों में सुजुकी की मौजूदगी
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) का प्रोडक्शन सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। कंपनी अपने वाहनों का एक्सपोर्ट 60 से ज्यादा देशों में करती है, जिससे गुरुग्राम प्लांट का योगदान सुजुकी (Suzuki) के ग्लोबल नेटवर्क में बेहद अहम हो जाता है।
ग्राहकों के लिए खास ऑफर
1 करोड़ यूनिट्स की खुशी में सुजुकी (Suzuki) ने ग्राहकों के लिए सीमित अवधि के ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिनमें जीरो प्रॉसेसिंग फीस पर फाइनेंस, आखिरी EMI माफ, फ्री 10-पॉइंट व्हीकल चेक-अप, लेबर चार्ज पर 10% की छूट, जेन्युइन एक्सेसरीज पर डिस्काउंट शामिल हैं। ये ऑफर्स नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए लागू हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




