Hindi Newsऑटो न्यूज़Suzuki Motorcycle India logs Highest-Ever Monthly Sales in October 25, Dispatches total 1,29,261 units
इस कंपनी की बाइक्स पर टूट पड़े लोग, तगड़ी सेल से हुई अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री; ताबड़तोड़ 1,29,261 यूनिट सेल

इस कंपनी की बाइक्स पर टूट पड़े लोग, तगड़ी सेल से हुई अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री; ताबड़तोड़ 1,29,261 यूनिट सेल

संक्षेप:

पिछले महीने लोग सुजुकी कंपनी की मोटरसाइकिल पर टूट पड़े। तगड़ी सेल से कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री हासिल की है। इस कंपनी ने पिछले महीने अक्टूबर में ताबड़तोड़ 129261 यूनिट्स की सेल हासिल की है।

Tue, 4 Nov 2025 01:53 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के टू-व्हीलर बाजार में इस बार त्योहारों की रौनक ने सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (SMIPL) के लिए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अक्टूबर 2025 में कुल 1,29,261 यूनिट्स (घरेलू + एक्सपोर्ट) की डिलीवरी की। पिछले साल अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 1,20,055 यूनिट्स था, यानी कंपनी ने इस बार 8% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:ई-कार बेचने में ये कंपनी निकल गई बहुत आगे; MG, महिंद्रा, हुंडई आसपास भी नहीं रही

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Z650

Kawasaki Z650

₹ 6.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
CFMoto 650GT

CFMoto 650GT

₹ 5.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Benelli 502 C

Benelli 502 C

₹ 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Ninja 500

Kawasaki Ninja 500

₹ 5.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

घरेलू बिक्री में स्थिरता

कंपनी की घरेलू बिक्री (Domestic Sales) 1,03,454 यूनिट (पिछले साल 1,04,940 यूनिट्स) रही। वहीं, एक्सपोर्ट (Exports) की बात करें तो इसकी बिक्री 25,807 यूनिट (पिछले साल 15,115 यूनिट्स) तक पहुंच गई। इसका मतलब है कि सुजुकी के एक्सपोर्ट में 71% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जो कंपनी के अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते प्रभाव को दिखाती है।

त्योहारों में ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स

कंपनी की रिटेल सेल्स यानी डीलरशिप से ग्राहकों तक पहुंची बाइक और स्कूटरों की संख्या भी रिकॉर्ड रही। अक्टूबर 2025 में सुजुकी ने 1,40,679 यूनिट्स की रिटेल सेल्स दर्ज कीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 1,36,976 यूनिट्स था।

ग्राहकों के भरोसे से बना रिकॉर्ड

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) दीपक मुतरेजा ने कहा कि अक्टूबर 2025 हमारे लिए एक अहम माइलस्टोन है। यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों और डीलर नेटवर्क के भरोसे की वजह से संभव हुई है। 1.40 लाख से ज्यादा रिटेल सेल्स त्योहारी सीजन की मजबूत डिमांड को दर्शाती हैं। हमारा फोकस ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने और देशभर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर रहेगा।

स्पेयर पार्ट्स बिजनेस ने भी किया कमाल

अक्टूबर 2025 में सुजुकी के स्पेयर पार्ट्स बिजनेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने 857 मिलियन (करीब 85.7 करोड़) की स्पेयर पार्ट्स बिक्री दर्ज की।

नए डीलरशिप और नए कलर

अक्टूबर 2025 में कंपनी ने उत्तराखंड के रुड़की में नया डीलरशिप योई सुजुकी (Yoi Suzuki) शुरू किया, जो ग्राहकों को 3S अनुभव (सेल्स, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स) एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही कंपनी ने GIXXER SF और GIXXER में नए कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स भी लॉन्च किए, जो इन्हें और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं।

ये भी पढ़ें:ई-कार बेचने में ये कंपनी निकल गई बहुत आगे; MG, महिंद्रा, हुंडई आसपास भी नहीं रही

त्योहारों के मौके पर ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए सुजुकी ने सुजुकी मोटो फेस्ट (Suzuki Moto Fest) भी आयोजित किया, जहां लोगों को सुजुकी टू-व्हीलर्स की परफॉर्मेंस और फीचर्स का लाइव अनुभव मिला।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।