Suzuki का बड़ा धमाका, लाई Hayabusa का स्पेशल एडिशन, मिलेगा 1340cc का दमदार इंजन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुजुकी हायाबुसा का नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले खास ग्राफिक्स और नए व्हील फिनिश दिए गए हैं। यह नया वेरिएंट स्टैंडर्ड हायाबुसा के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

Suzuki Hayabusa
सुजुकी हायाबुसा

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने अपनी फ्लैगशिप स्पोर्ट्स टूरिंग बाइक हायाबुसा का नया स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 19.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह नया वेरिएंट स्टैंडर्ड हायाबुसा के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने स्टैंडर्ड हायाबुसा को भी तीन नए ड्यूल-टोन कलर में अपडेट किया है। इसकी कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

स्पेशल एडिशन में क्या है खास

हायाबुसा स्पेशल एडिशन को सिर्फ पर्ल विगोर ब्लू कलर में लाया गया है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले खास ग्राफिक्स और नए व्हील फिनिश दिए गए हैं। फ्यूल टैंक पर 3D SUZUKI लोगो, स्पेशल एडिशन बैज और मफलर एंड के साथ हीट गार्ड पर एनोडाइज्ड फिनिश दी गई है। इस बाइक में सिंगल-सीट काउल भी स्टैंडर्ड है, जिससे इसका लुक और ज्यादा स्पोर्टी नजर आता है। कंपनी ने स्टैंडर्ड हायाबुसा को भी तीन नए ड्यूल-टोन कलर- कैंडी डेरिंग रेड/ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटैलिक गैलेक्सी ग्रे/कैंडी बर्न्ट गोल्ड और पर्ल विगोर ब्लू/पर्ल ब्रिलियंट व्हाइट में ऑफर कर रही है।

सुजुकी हायाबुसा

नई बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स में बदलाव

नई हायाबुसा में अब ELIIY Power लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी पहले के मुकाबले हल्की और ज्यादा कॉम्पैक्ट है। यह लोड के दौरान ज्यादा स्टेबल वोल्टेज सप्लाई करती है। इसके अलावा लॉन्च कंट्रोल सिस्टम और पावर मोड सेलेक्टर की सेटिंग्स में भी बदलाव किया गया है। स्मार्ट क्रूज कंट्रोल सिस्टम को भी कंपनी ने अपडेट किया है। अब गियर बदलते समय भी क्रूज कंट्रोल एक्टिव रह सकता है, जिससे राइडर को स्पीड बनाए रखने के लिए दोबारा थ्रॉटल देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

1,340cc इंजन में कोई बदलाव नहीं

हायाबुसा में पहले की तरह 1,340cc लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-4 इंजन मिलता है। यह फ्यूल-इंजेक्टेड DOHC इंजन है, जिसे पूरे आरपीएम रेंज में जबरदस्त टॉर्क देने के लिए ट्यून किया गया है। बाइक के एग्जॉस्ट साउंड को भी सुजुकी के एग्जॉस्ट साउंड क्वॉलिटी इवैल्यूएशन प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है, ताकि स्टार्टअप पर दमदार आवाज के साथ डेली राइडिंग में बेहतर कंफर्ट मिल सके।

प्रीमियम हार्डवेयर पहले जैसा

हायाबुसा में ट्विन-स्पार एल्युमिनियम फ्रेम और स्विंगआर्म के साथ एडजस्टेबल KYB इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं। बाइक में ब्रिजस्टोन बैटलैक्स हाइपरस्पोर्ट S22 टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे ब्रेम्बो स्टाइलमा कैलिपर्स और ट्विन 320mm फ्लोटिंग डिस्क मिलती हैं। बाइक की बॉडी को विंड-टनल टेस्टिंग के जरिए तैयार किया गया है, जिससे हाई-स्पीड पर बेहतर स्टेबिलिटी और राइडर कम्फर्ट मिल सके।

कई राइडिंग एड्स से लैस

हायाबुसा में मोशन ट्रैक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम, सुजुकी ईजी स्टार्ट सिस्टम, लो RPM असिस्ट और स्लोप डिपेंडेंट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा बाइक में फुल-एलईडी लाइटिंग सेटअप भी दिया गया है। सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन और अपडेटेड स्टैंडर्ड हायाबुसा अब देशभर में कंपनी की डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। ग्राहक इनके साथ सुजुकी जेन्युइन एक्सेसरीज और हायाबुसा ब्रैंडेड राइडिंग गियर भी खरीद सकते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़सुजुकी का बड़ा धमाका, लाई हायाबुसा का स्पेशल एडिशन, मिलेगा 1340cc का इंजन