Hindi Newsऑटो न्यूज़Suzuki Motor to launch 8 SUVs in India over next 6 years to regain lost market share, check all details
फिर से 50% मार्केट हथियाने की तैयारी में ये कंपनी, लॉन्च करेगी 8 नई SUV; शेयर किया अगले 6 साल का प्लान

फिर से 50% मार्केट हथियाने की तैयारी में ये कंपनी, लॉन्च करेगी 8 नई SUV; शेयर किया अगले 6 साल का प्लान

संक्षेप:

सुजुकी ने एक बार फिर से बड़ा धमाका किया है। कंपनी अगले 6 सालों में 8 SUV लॉन्च करेगी। कंपनी का कहना है कि सुजुकी फिर से अपना 50% मार्केट शेयर हासिल करना चाहती है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Oct 29, 2025 07:17 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

भारत का सबसे बड़ा कार बाजार अब सुजुकी के अगले बड़े मिशन का केंद्र बन गया है। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) ने ऐलान किया है कि आने वाले 5 से 6 सालों में कंपनी भारत में 8 नई SUVs लॉन्च करने जा रही है। इस कदम का मकसद साफ है कि सुजुकी अपने पुराने 50% मार्केट शेयर को फिर से हासिल करना चाहती है, जिसे पिछले कुछ सालों में उसने टाटा, महिंद्रा और हुंडई जैसी कंपनियों के हाथों खो दिया था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:आ गई मारुति सुजुकी की विक्टोरिस CBG, पेट्रोल और CNG के बिना दौड़ेगी

भारत पर फिर से फोकस क्यों?

सुजुकी (Suzuki) के प्रेसिडेंट तोशिहिरो सुजुकी ने टोक्यो में हुए जापान मोबिलिटी शो 2025 में कहा कि भारत हमारे लिए सबसे अहम बाजार है। यहां की डिमांड, ग्राहकों की विविधता और SUV सेगमेंट की तेजी हमें फिर से मजबूत वापसी का मौका दे रही है। पिछले कुछ सालों में भारत में SUV की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। जहां पहले छोटे हैचबैक मॉडल्स (जैसे Alto, WagonR) सुजुकी की पहचान थे, अब लोग ज्यादा स्टाइलिश और दमदार SUVs की ओर जा रहे हैं।

सुजुकी की नई SUV रणनीति

कंपनी अगले 6 सालों में 8 नई SUVs लाने की तैयारी कर रही है। इनमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह के ऑप्शन होंगे। संभावना है कि इनमें से कुछ SUVs मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ब्रांड के तहत भारत में बेची जाएंगी। इनमें कुछ प्रमुख मॉडल्स हो सकते हैं, जो नीचे दिए गए हैं।

1- नई जेनरेशन ग्रैंड विटारा ईवी

2- जिम्नी के बड़े वर्जन

3-क्रेटा-राइवल मिड-साइज SUV

4-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV

5-हायक्रॉस से प्रेरित 7-सीटर SUV

इस स्ट्रैटेजी के जरिए सुजुकी (Suzuki) न सिर्फ भारतीय बाजार में अपनी पकड़ दोबारा मजबूत करना चाहती है, बल्कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की प्रीमियम छवि को भी नया आयाम देना चाहती है।

EV और हाइब्रिड पर भी फोकस

सुजुकी (Suzuki) ने साफ कहा है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी उसकी प्राथमिकता होगी। कंपनी पहले ही मारुति eVX (Maruti eVX) प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसे 2025 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कई और EV SUVs भारत में लाने की योजना है, ताकि टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) और हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV) जैसे मॉडलों को टक्कर दी जा सके।

50% मार्केट शेयर का लक्ष्य

एक वक्त था जब सुजुकी (Maruti Suzuki) का भारत में मार्केट शेयर 50% से भी ज्यादा हुआ करता था। लेकिन, अब यह घटकर करीब 41-42% के आसपास रह गया है। इस गिरावट की वजह SUV सेगमेंट में देर से एंट्री और टाटा-महिंद्रा जैसी कंपनियों की जबरदस्त पकड़ रही। अब सुजुकी (Suzuki) का लक्ष्य है कि वह अगले कुछ वर्षों में SUV लॉन्च की बाढ़ लाकर अपने पुराने सुनहरे दौर की वापसी करे।

ग्लोबल लेवल पर भी बदलाव

सुजुकी (Suzuki) न केवल भारत, बल्कि जापान, यूरोप और अफ्रीका जैसे बाजारों के लिए भी नई इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही है। लेकिन, कंपनी का कहना है कि भारत उसका सबसे बड़ा EV और SUV टेस्टिंग ग्राउंड होगा, जहां से ग्लोबल लॉन्च की दिशा तय की जाएगी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।