Jimny के दो नए वेरिएंट, कंपनी ऑफर कर रही कई सारे नए फीचर, सेफ्टी अपग्रेड भी
सुजुकी ने अपनी पॉप्युलर ऑफ-रोड SUV Jimny के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। दोनों नए वेरिएंट्स को 3-डोर जिम्नी के साथ इंट्रोड्यूस किया गया है और इनमें स्टाइलिंग, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में कई बेहतरीन अपडेट देखने को मिलते हैं।

सुजुकी ने अपनी पॉप्युलर ऑफ-रोड SUV Jimny के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इनका नाम ऑलग्रिप प्लस (Allgrip Plus) और राइनो प्लस (Rhino Plus) नाम दिया है। दोनों नए वेरिएंट्स को 3-डोर जिम्नी के साथ इंट्रोड्यूस किया गया है और इनमें स्टाइलिंग, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में कई बेहतरीन अपडेट देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इन नए वेरिएंट को मलेशिया में लॉन्च किया है।
सुजुकी जिम्नी ऑलग्रिप प्लस
नई सुजुकी जिम्नी ऑलग्रिप प्लस को स्टैंडर्ड जिम्नी के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और सेफ बनाया गया है। इसमें पावर-फोल्डिंग ORVMs दिए गए हैं, जिनमें हीटिंग फंक्शन भी मिलता है। इसके अलावा SUV में 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जिससे केबिन का एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो गया है। सेफ्टी के लिए ऑलग्रिप प्लस में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है। इसमें mmWave रडार, मोनोक्यूलर कैमरा और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स ऐड किए गए हैं। इसके अलावा यह वेरिएंट ड्यूल सेंसर ब्रेक सपोर्ट II, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, वीविंग अलर्ट, ऑटोमैटिक हाई बीम, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और साइड और कर्टेन एयरबैग्स जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख
Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख
Mahindra Thar
₹ 9.99 - 17.7 लाख
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
Citroen Aircross X
₹ 8.29 - 13.69 लाख
Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख
ऑलग्रिप प्लस में ऑटोमैटिक LED हेडलाइट्स के साथ हेडलैंप वॉशर, वायरलेस कनेक्टिविटी सपोर्ट वाला 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto तथा 50:50 स्प्लिट रियर सीट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इंजन की बात करें तो इसमें वही 1.5-लीटर K15B नैचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 101 हॉर्सपावर की पावर और 130 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पार्ट-टाइम फोर-वील ड्राइव सिस्टम से जोड़ा गया है। जापान से इम्पोर्ट की गई सुजुकी जिम्नी ऑलग्रिप प्लस की कीमत MYR 1,58,900 (लगभग 37.28 लाख रुपये) है।
सुजुकी जिम्नी राइनो प्लस
नई सुजुकी जिम्नी राइनो प्लस को खास तौर पर एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग और हेरिटेज थीम के साथ लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट में स्पेयर वील पर आइकॉनिक राइनो लोगो दिया गया है। इसके अलावा इसमें सुजुकी हेरिटेज ग्रिल, बोनट और दरवाजों पर Real Offroader ब्रांडिंग वाले रेड, ग्रे और ब्लैक डेकल्स, लाल रंग के Jimny लिखे मड फ्लैप्स और फ्रंट और साइड बंपर अंडर गार्निश जैसी खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं।
राइनो प्लस वेरिएंट में भी सेफ्टी को बेहतर बनाया गया है। जहां स्टैंडर्ड जिम्नी में केवल दो एयरबैग्स मिलते हैं, वहीं इस वेरिएंट में कुल 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। हालांकि, मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। जापान से इंपोर्टेड सुजुकी जिम्नी राइनो प्लस की कीमत MYR 1,73,900 (करीब 40.80 लाख रुपये) है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


