
बड़े बदलाव के साथ मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी कर रही Suzuki Gixxer, जानिए कब होगी लॉन्च
सुजुकी अपनी पॉपुलर बाइक जिक्सर को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि150cc से लेकर 250cc सेगमेंट तक फैली यह रेंज स्ट्रीट नेकेड और सुपरस्पोर्ट, दोनों बॉडी स्टाइल में आती है।
सुजुकी अपनी पॉपुलर बाइक जिक्सर को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि150cc से लेकर 250cc सेगमेंट तक फैली यह रेंज स्ट्रीट नेकेड और सुपरस्पोर्ट, दोनों बॉडी स्टाइल में आती है। दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा Gixxer मॉडल्स भारत में साल 2016 से बिक रहे हैं। अब ये बाइकें काफी पुरानी हो चुकी हैं। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार, कंपनी इन बाइक्स के नेक्स्ट-जेनरेशन वर्जन पर काम कर रही है। उम्मीद है कि 2026 के अंत तक बाइक मार्केट में आ सकती है।






गेम-चेंजर बन सकती हैं बाइक्स
फिलहाल कमजोर बाइक सेल्स की वजह से सुजुकी भारत में एक स्कूटर ब्रांड के तौर पर जानी जाती है। याहां एक्सेस और बर्गमैन स्ट्रीट का दबदबा है। अब कंपनी नेक्स्ट-जेन Gixxer के जरिए एक बार फिर 150cc से 250cc बाइक सेगमेंट में वापसी की तैयारी कर रही है। इन नई बाइक्स को कंपनी के अंदरूनी तौर पर XF181 और XF191 (150cc) तथा XF1C1 और XF1D1 (250cc) कोडनेम दिया गया है। सुजुकी के लिए ये नई Gixxer बाइकें गेम-चेंजर बन सकती हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Suzuki Gixxer 250
₹ 1.82 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki Gixxer SF 250
₹ 1.9 - 2.07 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xtreme 250R
₹ 1.66 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM RC 160
₹ 1.95 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar N250
₹ 1.53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा
नेक्स्ट-जेन सुजुकी Gixxer लाइन-अप में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, पूरी रेंज में USD फ्रंट फोर्क्स, 150cc बाइक्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्टैंडर्ड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम स्विचगियर और 250cc मॉडल्स में बाय-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर व यहां तक कि क्रूज कंट्रोल भी मिल सकता है। डिजाइन के मामले में, स्ट्रीट नेकेड Gixxer बाइक्स को GSX-8S से और सुपरस्पोर्ट Gixxer को GSX-8R से इंस्पिरेशन मिल सकती है।
नहीं बदलेगा पावरट्रेन
इंजन के मोर्चे पर सुजुकी मौजूदा टेक्नोलॉजी को बरकरार रखते हुए परफॉर्मेंस में हल्का सुधार कर सकती है। फिलहाल 150cc Gixxer में एयर-कूल्ड SOHC 2-वॉल्व इंजन मिलता है। जबकि 250cc मॉडल्स में ऑयल-कूल्ड SOHC 4-वॉल्व इंजन दिए जाते हैं। लेकिन आने वाले समय में सुजुकी 150cc बाइक्स में भी 4-वॉल्व हेड और ऑयल-कूलिंग टेक्नोलॉजी ला सकती है जिससे ये बाइकें मैकेनिकल तौर पर ज्यादा बेहतर बनेंगी।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




