
सुजुकी ने बदला गियर! 7 साल वारंटी के साथ लॉन्च किया पहला ई-स्कूटर, कीमत बस इतनी; फ्लिपकार्ट से भी हो रही बुकिंग
सुजुकी ई-एक्सेस (Suzuki e-Access) के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में प्रीमियम एंट्री की है। सुजुकी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जिसकी कीमत 1.88 लाख रुपये से शुरू होती है। ये ईवी सिंगल चार्ज में 95 किमी. की रेंज ऑफर करता है।
साल 2026 की शुरुआत सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने दमदार अंदाज में की है। कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर सुजुकी ई-एक्सेस (Suzuki e-Access) की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इस स्कूटर को पहली बार भारत मोबिलिटी एक्स्पो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) में पेश किया गया था और इसके साथ ही सुजुकी (Suzuki) ने ग्लोबल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भारत से एंट्री की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।





मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Suzuki e Access
₹ 1.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 Pro Sport
₹ 1.5 - 1.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 Pro 3 Gen
₹ 1.25 - 1.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS iQube
₹ 1.11 - 1.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कितनी है कीमत और कहां से होगी बुकिंग?
इसकी लॉन्च प्राइस 1.88 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है। इसके बुकिंग चैनल की बात करें तो ग्राहक सुजुकी (Suzuki) के अधिकृत डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं। ग्राहक इसको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) से बुक कर सकते हैं।
4 कलर ऑप्शन
सुजुकी ई-एक्सेस (Suzuki e-Access) को कुल 4 आकर्षक डुअल-टोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें मेटालिक मैट ब्लैक नंबर-2/मेटालिक मैट बॉर्डिएक्स रेड, पियर्ल ग्रेस व्हाइट/ मेटालिक मैट फिबरॉनिन ग्रे, पर्ल जेड ग्रीन / मेटैलिक मैट फाइब्रोनिन ग्रे और मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू / मेटैलिक मैट फाइब्रोनिन ग्रे जैसे कलर ऑप्शन मिलता है।
डिजाइन और फीचर्स: फैमिली स्कूटर लुक, प्रीमियम टच
सुजुकी ई-एक्सेस (Suzuki e-Access) एक फैमिली-फॉर्मेट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो सीधे तौर पर बजाज चेतक (Bajaj Chetak), एथर रिज्टा (Ather Rizta), TVS iQube और हीरो (Hero Vida) जैसे स्कूटर्स को टक्कर देगा।
मुख्य फीचर्स
इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें लंबी और आरामदायक सीट मिलती है। इसमें बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, LED हेडलैंप एंड टेललैंप, ब्रेक लॉक एंड हैजर्ड स्विच, फ्रंट यूटिलिटी पॉकेट और ड्यूल हुक दिया गया है। इसमें 12-इंच का अलॉय व्हील्स (फ्रंट और रियर) दिया गया है।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें टिप-ओवर सेंसर, की-लेस गो और स्मार्ट की फॉब, TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है। ई-एक्सेस (e-Access) में फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, मोबाइल ऐप सपोर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, बैटरी, मोटर और रेंज की पूरी डिटेल्स मिलती हैं।
रेंज 95 किमी.
इसमें मिलना वाला मोटर 5.5 bhp की पावर और 15 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 3.07 kWh का LFP बैटरी पैक मिलता है। इसकी रेंज 95 km (एक बार चार्ज में) की है।
चार्जिंग टाइम
इसके चार्जिंग टाइम की बात करें तो पोर्टेबल चार्जर से इसको 0–80% तक चार्ज करने में 4 घंटे 30 मिनट लगता है। वहीं, 6 घंटे 42 मिनट में ये ई-स्कूटर 0–100% तक चार्ज हो जाता है। फास्ट चार्जर से इस ईवी को सिर्फ 1 घंटा 12 मिनट में 0–80% तक चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज करने में इसको 2 घंटे 12 मिनट लगते हैं।
राइडिंग मोड्स और अन्य टेक्निकल डिटेल्स
राइडिंग मोड्स की बात करें तो इसमें Eco, Ride A, Ride B और रिवर्स मोड मिलते हैं। इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है। इसका कर्व वेट 122 kg है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm है। इसकी सीट हाइट 765 mm है।
पहले आने वालों के लिए खास ऑफर्स
सुजुकी (Suzuki) शुरुआती ग्राहकों को कई आकर्षक बेनिफिट्स दे रही है। इसमें 7 साल / 80,000 किमी. की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। इसके अलावा 3 साल बाद 60% तक बाय-बैक एश्योरेंस (इंट्रोडक्टरी ऑफर) भी दिया जा रहा है। मौजूदा सुजुकी (Suzuki) ग्राहकों के लिए 10,000 तक लॉयल्टी बोनस, नए ग्राहकों के लिए 7,000 तक वेलकम बोनस, 5.99% से शुरू होने वाले फाइनेंस ऑप्शन और 24 घंटे से 3 साल तक का फ्लेक्सिबल रेंटल प्लान मिल रहा है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




