सुजुकी का स्कूटर हो गया सस्ता, पूरे ₹19800 का डिस्काउंट दे रही; एक्सटेंडेड वारंटी भी मिल रही
की मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने ई-एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर इस महीने के लिए बेनिफिट्स का एलान किया है। कंपनी इस पर 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और 9,800 रुपए के फाइनेंस बेनइफिट दे रहा है। इस तरह इस ई-स्कूटर पर कुल 19,800 रुपए का फायदा मिलेगा।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने ई-एक्सेस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर इस महीने के लिए बेनिफिट्स का एलान किया है। कंपनी इस पर 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और 9,800 रुपए के फाइनेंस बेनइफिट दे रहा है। इस तरह इस ई-स्कूटर पर कुल 19,800 रुपए का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं, बैटरी और गाड़ी पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिल रही है। ग्राहकों को फायदा देने वाली लिस्ट में 18,000 रुपए का एक कॉम्प्लिमेंट्री चार्जर भी शामिल है।






अगर आप इस ऑफर में इंटरेस्टेड हैं, तो आपको अपने सबसे पास के डीलरशिप से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि वे सभी नियम और शर्तें समझा पाएंगे। साथ ही, कंपनी द्वारा मिलने वाले डिस्काउंट के अलावा भी आप दूसरे बेनिफिट्स की डिमांड कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय बाजार में इसका मुकाबला होंडा एक्टिवा और टीवीएस आईक्यूब से होता है। हालांकि, सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर काफी कम है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Suzuki e Access
₹ 1.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 Pro Sport
₹ 1.5 - 1.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha EC-06
₹ 1.68 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450 Apex
₹ 1.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Birla JF
₹ 1.63 - 2.31 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Simple Energy One Gen 2
₹ 1.7 - 1.78 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सुजुकी ई-एक्सेस: बैटरी और पावरट्रेन डिटेल्स
सुजुकी ई-एक्सेस को 4.1 kW की इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलती है जो 15 Nm का टॉर्क देती है। सुजुकी का दावा है कि बैटरी लेवल 10% तक कम होने पर भी स्कूटर लगातार परफॉर्मेंस देता है, जिससे ज्यादातर चार्ज साइकिल में इस्तेमाल करने लायक आउटपुट मिलता है। राइडर अपनी पसंद के हिसाब से तीन मोड ईको, राइड A और राइड B में से चुन सकते हैं।
यह डेली इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए रिवर्स असिस्ट और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स के साथ भी आता है। पावर सोर्स के तौर पर सुजुकी ने लिथियम आयरन फॉस्फेट या LFP, बैटरी पैक को चुना है। ब्रांड का कहना है कि यह केमिस्ट्री पारंपरिक निकल मैंगनीज कोबाल्ट या NMC, बैटरी सेटअप की तुलना में ज्यादा चलने के लिए बनाई गई है।
सुजुकी ई-एक्सेस: चेसिस और हार्डवेयर
एक हल्के चेसिस पर बना है, जिसमें एल्युमीनियम बैटरी केसिंग फ्रेम स्ट्रक्चर में इंटीग्रेटेड है। कंपनी के अनुसार, इस लेआउट का मकसद ओवरऑल स्टेबिलिटी को बढ़ाना और हैंडलिंग की विशेषताओं को बेहतर बनाना है। इक्विपमेंट की बात करें तो, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED लाइटिंग, टू टोन एलॉय व्हील्स और मेंटेनेंस फ्री ड्राइव बेल्ट के साथ आता है। सुजुकी का दावा है कि बेल्ट को स्टैंडर्ड इस्तेमाल की कंडीशन में सात साल या 70,000 किलोमीटर तक चलने के लिए बनाया गया है।
सुजुकी ई-एक्सेस: उपलब्धता और चार्जिंग नेटवर्क
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया का कहना है कि ई-एक्सेस को देश भर में फैले 1200 से ज्यादा आउटलेट्स के नेटवर्क से सपोर्ट मिलेगा। अभी, 240 से ज्यादा डीलरशिप DC फास्ट चार्जिंग सुविधाओं से लैस हैं। कंपनी इसे और बढ़ाने का प्लान कर रही है। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विसिंग और आफ्टर सेल्स सपोर्ट के लिए डेडिकेटेड EV टेक्नीशियन को ट्रेनिंग दी गई है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


