सुजुकी का बड़ा धमाका: नए अवतार में आई Burgman Street EX, फीचर्स और लुक देख हो जाएंगे फैन!

Mar 13, 2026 08:21 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने प्रीमियम मैक्सी-स्टाइल स्कूटर 'बर्गमैन स्ट्रीट EX' का MY26 एडिशन पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे 1.08 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।

सुजुकी का बड़ा धमाका: नए अवतार में आई Burgman Street EX, फीचर्स और लुक देख हो जाएंगे फैन!
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने प्रीमियम मैक्सी-स्टाइल स्कूटर 'बर्गमैन स्ट्रीट EX' का MY26 एडिशन पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे 1.08 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। सुजुकी ने इस अपडेट में नए कलर ऑप्शन को भी शामिल किया है। इसमें ग्राहकों को स्टाइल के साथ-साथ सुजुकी के भरोसेमंद इंजन की परफॉरमेंस भी मिलेगी। इसके अलावा, स्कूटर में नई टेक्नोलॉजी के साथ मॉडर्न फीचर्स को भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं स्कूटर के

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अब कुल तीन कलर में मिलेगा स्कूटर

इस नए 2026 एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 'पर्ल ग्रेस व्हाइट' कलर है जो व्हाइट और ग्रे का एक बहुत ही क्लासी और प्रीमियम मिश्रण है। सुजुकी ने इसे काफी सटल और अंडरस्टेटेड लुक दिया है जो इसकी मैक्सी-स्कूटर वाली पहचान को और निखारता है। कंपनी ने पहले से चल रहे 'मैट स्टेलर ब्लू' कलर को बंद कर दिया है। अब यह स्कूटर कुल तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है जिनमें नए व्हाइट के अलावा 'मैटेलिक रॉयल ब्रॉन्ज' और 'मैटेलिक मैट ब्लैक न. 2' शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Suzuki Burgman Street

Suzuki Burgman Street

₹ 88,376 - 1.08 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Access 125

Suzuki Access 125

₹ 77,684 - 98,378

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Avenis

Suzuki Avenis

₹ 83,793 - 86,177

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Jupiter CNG

TVS Jupiter CNG

₹ 95,000 - 1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa 125

Honda Activa 125

₹ 88,339 - 91,983

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha Fascino 125

Yamaha Fascino 125

₹ 80,750 - 1.03 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

शानदार हैं स्कूटर के फीचर्स

फीचर्स के मामले में बर्गमैन स्ट्रीट EX एक 'फुल्ली-लोडेड' पैकेज है। इसमें 12-इंच का बड़ा रियर व्हील दिया गया है जो खराब सड़कों पर बेहतर राइडिंग और झटकों को सोखने में मदद करता है। स्कूटर में सुजुकी का 'राइड कनेक्ट' डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे मॉडर्न फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें एलईडी लाइटिंग, अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक और 21.5 लीटर की बड़ी अंडर-सीट स्टोरेज भी दी गई है।

कुछ ऐसा है स्कूटर का पावरट्रेन

इंजन की बात करें तो इसमें सुजुकी का भरोसेमंद 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.58bhp की पावर और 10 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्मूथ ड्राइविंग अनुभव के लिए इसमें 'सुजुकी इको परफॉरमेंस अल्फा', इंजन स्टॉप/स्टार्ट फीचर, सुजुकी इजी स्टार्ट और साइलेंट स्टार्टर जैसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं।

क्या कहती है कंपनी

लॉन्च पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग वाइस-प्रेसीडेंट, दीपक मुतरेजा ने कहा, "बर्गमैन स्ट्रीट EX को अपने अनोखे डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और आरामदायक राइडिंग पोजीशन की वजह से ग्राहकों ने खूब सराहा है। इस नए अपडेट के साथ हम स्कूटर के कुल अट्रैक्शन को और बढ़ा रहे हैं। कुल मिलाकर, नया बर्गमैन स्ट्रीट EX उन लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जो स्टाइल, पावर और स्मार्ट फीचर्स का सही मेल चाहते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।