नए कलर ऑप्शन में आया सुजुकी का यह शानदार स्कूटर, मिलता है 124cc का इंजन

Mar 14, 2026 03:40 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने Burgman Street EX का नया कलर ऑप्शन इंट्रोड्यूस किया है। नया कलर ऑप्शन पर्ल ग्रेस वाइट पेंट स्कीम में है। यह स्कूटर 124cc इंजन, 8.58bhp की ताकत और 10Nm का टॉर्क ऑफर करता है।

नए कलर ऑप्शन में आया सुजुकी का यह शानदार स्कूटर, मिलता है 124cc का इंजन

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने Burgman Street EX का नया कलर ऑप्शन इंट्रोड्यूस किया है। नया कलर ऑप्शन पर्ल ग्रेस वाइट पेंट स्कीम में है। इससे पहले यह स्कूटर केवल मेटैलिक रॉयल ब्रॉन्ज और मेटैलिक मैट ब्लैक No.2 में आता था। बर्गमैन स्ट्रीट EX का एक्स-शोरूम प्राइस दिल्ली में 1,07,902 रुपये है। यह स्कूटर 124cc इंजन, 8.58bhp की ताकत और 10Nm का टॉर्क ऑफर करता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंफर्ट बढ़ाने के लिए कई जबर्दस्त फीचर

बर्गमैन स्ट्रीट EX में सुविधा और कंफर्ट बढ़ाने के लिए कई फीचर दिए गए हैं। इनमें सुजुकी राइड कनेक्ट से लैस ब्लूटूथ-इनेबल्ड मल्टीफंक्शन डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ एक विंडस्क्रीन शामिल हैं। इस स्कूटर में सीट के नीचे 21.5 लीटर का स्टोरेज स्पेस, ड्यूल-टोन सीट और लंबे सफर के दौरान अधिक आराम के लिए एक्सटेंडेड राइडिंग पोजीशन दी गई है। इसके अलावा इसमें 100/80-12 टायर के साथ 12 इंच का रियर वील लगा है, जो स्टेबिलिटी बढ़ाता है और स्कूटर की राइड क्वॉलिटी को बेहतर बनाता है। सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट EX स्कूटर में टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर मोनोशॉक सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। ब्रेकिंग का काम एक कंबाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम यानी फ्रंट डिस्क ब्रेक और पीछे की ड्रम ब्रेक से मैनेज होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Suzuki Burgman Street

Suzuki Burgman Street

₹ 88,376 - 1.08 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Access 125

Suzuki Access 125

₹ 77,684 - 98,378

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Avenis

Suzuki Avenis

₹ 83,793 - 86,177

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa 125

Honda Activa 125

₹ 88,339 - 91,983

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha Fascino 125

Yamaha Fascino 125

₹ 80,750 - 1.03 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Destini 125

Hero Destini 125

₹ 80,450 - 91,700

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Burgman

स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम, सुजुकी ईजी स्टार्ट और साइलेंट स्टार्टर जैसे फीचर्स भी

नए कलर ऑप्शन में स्कूटर के स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें अभी भी 124 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन 8.58 बीएचपी पावर और 10 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बेहतर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस के लिए इसमें सुजुकी इको परफॉर्मेंस अल्फा (एसईपी-अल्फा) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सुजुकी के इस स्कूटर में इंजन ऑटो स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम, सुजुकी ईजी स्टार्ट और साइलेंट स्टार्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यह कम शोर करता है। भारत के 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में, बर्गमैन स्ट्रीट EX का मुकाबला होंडा एक्टिवा 125, टीवीएस जुपिटर 125 और हीरो डेस्टिनी 125 से है।

इस नए लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट दीपक मुत्रेजा ने कहा, 'बर्गमैन स्ट्रीट EX को इसके खास डिजाइन, अडवांस्ड टेक्नोलॉजी और आरामदायक सवारी की सुविधा के लिए खूब पसंद किया गया है। इस नए अपडेट के साथ हम सुजुकी के साथ ग्राहकों को भरोसेमंद क्वॉलिटी और विश्वास को बरकरार रखते हुए इसकी ओवरऑल अपील को और भी बेहतर कर रहे हैं।'

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।