एक्टिवा और जुपिटर को छोड़, देश के 14 लाख ग्राहकों ने खरीदा ये स्कूटर; स्टाइलिश डिजाइन बना इसकी पहचान
ये कंपनी के लिए एक्सेस 125 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 बर्गमैन के लिए अब तक का सबसे शानदार साल भी रहा है। इसमें 2.87 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई, जिससे यह भारत का सातवां सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया।

नई दिल्ली. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के लिए सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर नई कामयाबी लेकर आया है। ये कंपनी के लिए एक्सेस 125 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 बर्गमैन के लिए अब तक का सबसे शानदार साल भी रहा है। इसमें 2.87 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई, जिससे यह भारत का सातवां सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया। जुलाई 2018 में लॉन्च होने से लेकर मार्च 2026 तक, बर्गमैन स्ट्रीट ने 11.6 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 2.5 लाख यूनिट्स की एक्सपोर्ट बिक्री दर्ज की, जिससे कुल बिक्री 14.1 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई।






इस दौरान सुजुकी इंडिया की कुल स्कूटर बिक्री में इस स्कूटर का हिस्सा 25% रहा, जबकि सुजुकी एक्सेस 125, 70% हिस्सेदारी के साथ ब्रांड के पोर्टफोलियो पर अपना दबदबा बनाए हुए है। FY2026 बर्गमैन के लिए एक जबरदस्त साल साबित हुआ, जिसमें बिक्री साल-दर-साल 25% बढ़कर 2.87 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई। इसने सुजुकी को 11.5 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड सालाना स्कूटर बिक्री दर्ज करने में भी मदद की, जिसमें अकेले एक्सेस 125 का योगदान 8.12 लाख यूनिट्स का रहा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Suzuki Burgman Street
₹ 1.02 - 1.13 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Destini 125
₹ 80,450 - 91,700

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Chetak
₹ 96,504 - 1.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ampere Magnus Neo
₹ 86,999 - 89,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki Access 125
₹ 77,684 - 98,378

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Dio 125
₹ 86,733 - 91,683

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अप्रैल 2026 में सुजुकी इंडिया ने 96,183 स्कूटर बेचे, जो साल-दर-साल 2% ज़्यादा थे। एक्सेस 125 का योगदान 70,339 यूनिट्स का रहा, जो कुल स्कूटर बिक्री का 73% था, जबकि बर्गमैन स्ट्रीट ने 19,337 यूनिट्स का योगदान दिया, जो 20% हिस्सेदारी दर्शाता है। बता दें कि भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला होडा एक्टिवा, सुजुकी एक्सेस, टीवीएस जुपिटर, हीरो मैस्ट्रो जैसे मॉडल से होता है।
बर्गमैन 15 नया मॉडल भी लॉन्च
सुजुकी ने बर्गमैन मैक्सी स्कूटर का नया मॉडल पेश किया है। इसे कंपनी ने बर्गमैन 15 नाम दिया गया है। सेंट्रल स्पाइन वाला यह 150cc मैक्सी स्कूटर खास तौर से कोलंबिया में लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही अन्य बाजारों में भी पेश किया जाएगा। भारत में अपडेटेड 2026 बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च करने के बाद, कंपनी ने कोलंबिया में एक बड़ा 150cc बर्गमैन 15 लॉन्च किया है, जिसका डिजाइन और लुक अपने आप में बेहद अनोखा है। बर्गमैन 15 को बर्गमैन स्ट्रीट 125cc से ऊपर और बर्गमैन 200 से नीचे की कैटेगरी में रखा गया है।
डिजाइन के मामले में यह एक गोल-मटोल मैक्सी स्कूटर है। इसका अगला हिस्सा काफी भारी-भरकम दिखता है, जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी बेहद दमदार लगती है। अगले एप्रन (सामने के पैनल) पर ही लाइटिंग के सभी एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिन्हें तीन हिस्सों में बांटा गया है LED DRLs वाले बाहरी रिफ्लेक्टर चैंबर और बीच में एक प्रोजेक्टर सेटअप दिया है। इसमें ब्लैक कलर के टिंट वाली एक ठीक-ठाक साइज की विंडस्क्रीन भी लगी है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


