100, 150 या 200cc नहीं, इस स्कूटर में मिलेगा 400cc का दमदार इंजन; कंपनी ने मुंबई में किया पेश

Apr 14, 2026 05:52 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में नया नया बर्गमैन 400 जोड़ने वाली है। दरअसल, कंपनी ने मुंबई में सुजुकी मात्सुरी (Suzuki Matsuri) फेस्टिवल में देश में बर्गमैन 400 को पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की योजनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

100, 150 या 200cc नहीं, इस स्कूटर में मिलेगा 400cc का दमदार इंजन; कंपनी ने मुंबई में किया पेश

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया देश के स्कूटर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के लिए एक्सेस इसका सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर भी है। वहीं, उसके पोर्टफोलियो में बर्गमैन स्ट्रीट मैक्सी स्कूटर भी शामिल है। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में नया नया बर्गमैन 400 जोड़ने वाली है। दरअसल, कंपनी ने मुंबई में सुजुकी मात्सुरी (Suzuki Matsuri) फेस्टिवल में देश में बर्गमैन 400 को पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की योजनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिर इसे पेश करने से इस बात का पता चलता है कि कंपनी इस मैक्सी-स्कूटर पर ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानना चाहती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ग्लोबली सुजुकी बर्गमैन 400 को एक प्रीमियम मैक्सी-स्टाइल टूरिंग स्कूटर के रूप में पेश किया गया है। यह कंपनी की एंट्री-लेवल स्कूटर लाइनअप से काफी ऊपर है। यह इसके बड़े, अट्रैक्टिव डिज़ाइन, चौड़ी सीट और ऊंची विंडस्क्रीन से साफ जाहिर होता है, जो इसे रोजाना के सफर के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी कम्फर्टेबल और प्रेक्टकल बनाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Suzuki Burgman Street

Suzuki Burgman Street

₹ 1.02 - 1.13 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Destini 125

Hero Destini 125

₹ 80,450 - 91,700

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Joy e-bike Mihos

Joy e-bike Mihos

₹ 1.08 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Chetak

Bajaj Chetak

₹ 91,399 - 1.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Access 125

Suzuki Access 125

₹ 77,684 - 98,378

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa 125

Honda Activa 125

₹ 88,339 - 91,983

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बर्गमैन 400 में 400cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जिसे CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह मोटर लगभग 28.5bhp का पावर और 35Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। फीचर्स के मामले में यह स्कूटर LED लाइटिंग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS से लैस है। इसमें सीट के नीचे 42-लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। साथ ही, आगे की तरफ भी एक्स्ट्रा स्टोरेज की जगह दी गई है।

ग्लोबली बर्गमैन 400 अपनी परफॉर्मेंस, कम्फर्टेबल एर्गोनॉमिक्स और टूरिंग कैपेसिटी के लिए जानी जाती है। हालांकि, भारत में इसके लॉन्च की कोई पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी बर्गमैन 400 देश में अपने लिए एक खास जगह बना सकती है। जैसे-जैसे भारतीय टू-व्हीलर मार्केट प्रीमियम और लाइफस्टाइल-ऑरिएंटेड टू-व्हीलर्स के लिए खुल रहा है, इसमें बर्गमैन 400 भारत में एक नया सेगमेंट शुरू कर सकता है। हालांकि, भारत हमारे बाजार में स्कूटर की कीमत को लेकर इसका फ्यूचर तय होता है। ऐसे में कंपनी का इसकी कीमत को लेकर काफी सोच-विचार करना होगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।