सुजुकी के इस स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च, इसमें नई व्हाइट कलर स्कीम मिलेगी; जानिए कीमत
नई डुअल-टोन कलर स्कीम में मुख्य रूप से व्हाइट कलर का फिनिश दिया गया है, जो पहले से मौजूद ब्लैक कलर वाले ऑप्शन से बिल्कुल अलग दिखता है। फीचर्स की बात करें तो, इस स्कूटर में LED हेडलैंप और टेल लैंप के साथ-साथ ब्लूटूथ-इनेबल्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने एवेनिस (Avenis) स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने एक नया डुअल-टोन कलर स्कीम जोड़ी है। यह नया कलर ऑप्शन पहले से मौजूद ऑप्शन के साथ जुड़ गया है, जबकि स्कूटर के फीचर्स और मैकेनिकल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुजुकी एवेनिस स्पेशल एडिशन उन तीन वैरिएंट में से एक है जिनमें यह स्कूटर उपलब्ध है।






नई डुअल-टोन कलर स्कीम में मुख्य रूप से व्हाइट कलर का फिनिश दिया गया है, जो पहले से मौजूद ब्लैक कलर वाले ऑप्शन से बिल्कुल अलग दिखता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 86,677 रुपए है। ये इस लाइनअप का सबसे महंगा वैरिएंट बना हुआ है। यह बेस एवेनिस और स्टैंडर्ड एडिशन से ऊपर के पायदान पर आता है। फीचर्स की बात करें तो, इस स्कूटर में LED हेडलैंप और टेल लैंप के साथ-साथ ब्लूटूथ-इनेबल्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Suzuki Avenis
₹ 83,793 - 86,177

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki Access 125
₹ 77,684 - 98,378

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha Fascino 125
₹ 76,500 - 95,200

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Dio 125
₹ 86,733 - 91,683

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस स्कूटर के इंजन की बात करें तो इसमें 124.3cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह स्कूटर 6,750 rpm पर 8.6 bhp और 5,500 rpm पर 10 Nm जनरेट करता है। सुजुकी एवेनिस 125 BS6 OBD-2B नॉर्म्स का अनुपालन करता है। इसकी पावर डिलीवरी और फ्यूल इफिसियंसी को बैलेंस करने के लिए सुजुकी इको परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह सड़कों पर एक्स्ट्रा कम्फर्ट के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और बड़े 12-इंच के फ्रंट व्हील का उपयोग करता है।
बेहतर बैलेंसिंग के लिए ब्रेकिंग सिस्टम कम्बाइंड ब्रेक सिस्टम द्वारा डेडिकेटेड है। एवेनिस में रोजमर्रा के उपयोग के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर, USB चार्जिंग पोर्ट और 21.8 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी है। नई डुअल-टोन स्कीम के साथ, स्कूटर की प्रैक्टिक पहचान और भी मजबूत हो गई है, जो स्टाइल के प्रति जागरूक शहरी यात्रियों को टारगेट करती है। 100% लोन उपलब्धता और फाइनेंसिंग ऑप्शन के साथ, एवेनिस अपने सेगमेंट में कॉम्बटीटर बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


