सुजुकी टू-व्हीलर खरीद रहे तो ₹7000 के बेनिफिट और 10 की वारंटी लेना मत भूलना! लोन भी 100% मिल रहा

Feb 19, 2026 10:14 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

सुज़ुकी ने अपने ग्राहकों के लिए इस महीने शानदार बेनिफिट्स का एलान किया है। कंपनी अपने टू-व्हीलर्स पर 7,000 रुपए तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स दे रही है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी। इसके साथ, टू-व्हीलर्स खरीदने के लिए उन्हें 100% तक का लोन भी दिया जाएगा।

सुजुकी टू-व्हीलर खरीद रहे तो ₹7000 के बेनिफिट और 10 की वारंटी लेना मत भूलना! लोन भी 100% मिल रहा

सुज़ुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए इस महीने शानदार बेनिफिट्स का एलान किया है। कंपनी अपने टू-व्हीलर्स पर 7,000 रुपए तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स दे रही है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी। इसके साथ, टू-व्हीलर्स खरीदने के लिए उन्हें 100% तक का लोन भी दिया जाएगा। अगर आप इन ऑफर्स में इंटरेस्टेड हैं, तो आप अपने सबसे पास के ऑथराइज्ड डीलरशिप से संपर्क करें, वहां पर आपको इन सभी ऑफर्स की जानकारी और शर्तें डिटेल के साथ पता चल जाएंगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

सुज़ुकी ने एक्सेस की सेफ्टी को अपडेट किया

कंपनी ने हाल ही में अपने एक्सेस स्कूटर में ABS इंट्रोड्यूस किया है। ABS ब्रेकिंग फोर्स को मॉड्युलेट करके व्हील लॉक होने के चांस को कम करके सेफ्टी बढ़ाने के तौर पर काम करता है। जबकि राइडर्स को उम्मीद के मुताबिक एक्सेलरेशन, फ्यूल एफिशिएंसी, कम्फर्ट और डिपेंडेबिलिटी बनाए रखता है। ABS से लैस अपडेटेड एक्सेस अब पूरे भारत में सुज़ुकी डीलरशिप पर दो ट्रिम्स में उपलब्ध है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Suzuki Access 125

Suzuki Access 125

₹ 77,684 - 98,378

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Burgman Street

Suzuki Burgman Street

₹ 88,376 - 1.08 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Avenis

Suzuki Avenis

₹ 83,793 - 86,177

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa 125

Honda Activa 125

₹ 88,339 - 91,983

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Destini 125

Hero Destini 125

₹ 80,450 - 91,700

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Dio 125

Honda Dio 125

₹ 86,733 - 91,683

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ABS के जुड़ने से उन राइडर्स को फायदा होने की उम्मीद है जो रुक-रुककर चलने वाले ट्रैफिक में सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं। यह दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 24.4-लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज कैपेसिटी, एक फ्रंट ग्लव बॉक्स और एक एक्सटर्नल फ्यूल लिड है। साथ ही, सीट की ऊंचाई 773 mm और कर्ब वेट 105 kg है। इक्विपमेंट लिस्ट में ब्लूटूथ-इनेबल्ड TFT जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, LED हेडलैंप वगैरह शामिल हैं। बता दें कि इसका सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर जैसे मॉडल से होता है।

एक्सेस राइड कनेक्ट ABS एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 92,328 रुपए है। यह 5 शेड्स में आता है, जिसमें मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, सॉलिड आइस ग्रीन और पर्ल शाइनी बेज शामिल हैं। दूसरी तरफ, एक्सेस राइड कनेक्ट TFT ABS एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 98,378 रुपए है। इसे भी 5 कलर्स ऑप्शन में खरीद सकते हैं, जिसमें मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, सॉलिड आइस ग्रीन और पर्ल मैट एक्वा सिल्वर शामिल है।

इस स्कूटर में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 124 cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया है जो 6,750 rpm पर लगभग 8.7 PS की पावर और 5,500 rpm पर 10 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। इस स्कूटर में 5.3-लीटर का फ्यूल टैंक है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और स्विंगआर्म रियर यूनिट है, जो 12-इंच के फ्रंट और 10-इंच के रियर एलॉय व्हील्स पर चलता है।

जनवरी में सुज़ुकी को 15% की ग्रोथ मिली
कंपनी ने जनवरी 2026 में जबरदस्त सेल्स परफॉर्मेंस के बाद इन डेवलपमेंट को किया। कंपनी ने बीते महीने कुल 1,25,786 यूनिट्स डिस्पैच की थीं। यह जनवरी 2025 में रिकॉर्ड की गई 1,08,921 यूनिट्स के मुकाबले 15% ज्यादा है। कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 1,00,296 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने की 87,834 यूनिट्स के मुकाबले 14% ज्यादा है। वहीं, कंपनी के एक्सपोर्ट डेटा में भी इजाफा हुआ है। ये जनवरी 2026 में 21% बढ़कर 25,490 यूनिट्स हो गया, जबकि 2025 में इसी समय के दौरान 21,087 यूनिट्स शिप की गई थीं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।