Swift का नया अवतार, पलक झपकते 100 kmph की रफ्तार, टॉप-स्पीड 210 kmph, AWD का भी ऑप्शन
स्विफ्ट का नया मॉडल आने वाला है। यह ऑल-न्यू Swift Sport है। नई स्विफ्ट स्पोर्ट में 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा। नई स्विफ्ट स्पोर्ट आठ सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

स्विफ्ट का नया मॉडल आने वाला है। यह ऑल-न्यू Swift Sport है। कंपनी इस पर काम कर रही है। यह भारत में बिक रही 4th जेनरेशन स्विफ्ट पर बेस्ड होगी। जापान के एक पब्लिकेशन बेस्ट कार वेब की एक नई रिपोर्ट के अनुसार सुजुकी इस साल के अंत में नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट स्पोर्ट को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इसे पहले लॉन्च किया जाना था, लेकिन प्रोजेक्ट अपने शेड्यूल से थोड़ा डीले है। रिपोर्ट के अनुसार नई स्विफ्ट की चौड़ाई थोड़ी ज्यादा है, जो इसके लुक को और खास बनाएगा। साथ ही कंपनी इसमें मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और इंप्रूव्ड सस्पेंशन भी देगी, जिससे ग्राहकों को शानदार ड्राइविंग डाइनैमिक्स का मजा मिलेगा।






148 हॉर्सपावर और 240 एनएम का टॉर्क
नई स्विफ्ट स्पोर्ट में 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड टेक से लैस है। यह 148 हॉर्सपावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। पुराने मॉडल में भी 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन था, जो 138 हॉर्सपावर और 230 एनएम का टॉर्क पैदा करता था। उसमें भी 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी थी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.55 - 7.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
पहले की तरह स्विफ्ट स्पोर्ट में ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, वजन को कंट्रोल में रखने के लिए यह कार केवल फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) में ही ऑफर की जाती रही है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, नेक्स्ट जेनरेशन में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम का भी ऑप्शन मिल सकता है।
आठ सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 kmph की स्पीड
नई स्विफ्ट स्पोर्ट आठ सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 210 kmph होगी। बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के अलावा, इसमें कुछ खास स्टाइलिंग फीचर्स जैसे अग्रेसिव फ्रंट ग्रिल, फ्रंट-लिप स्पॉइलर, साइड स्कर्ट, 17 इंच के अलॉय वील, ड्यूल एग्जॉस्ट पाइप और रियर डिफ्यूजर होंगे। इंटीरियर में स्पोर्टी अपग्रेड्स में सेमी-बकेट सीटें, मेटैलिक फिनिश वाले पैडल और एक्सक्लूसिव ट्रिम और अपहोल्स्ट्री शामिल हो सकते हैं।
इतनी हो सकती है कीमत
मारुति सुजुकी ने भारत में स्विफ्ट स्पोर्ट को कभी ऑफर नहीं किया है और इसीलिए इसके नेक्स्ट जेनरेशन के भी भारत आने की उम्मीद बेहद कम है। लिमिटेड सेल और साथ ही कंपनी के 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का लोकल प्रोडक्शन न होने के कारण, भारत के बाजार में इसका बिजनेस मुश्किल हो सकता है। जापान में बेस्ट कार वेब का अनुमान है कि सुजुकी अगली नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट स्पोर्ट को 2.3-2.5 मिलियन येन (लगभग 13.33-14.49 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च करेगी।
(Photo: suzuki malaysia)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


