Suzuki की नई SUV, 6.1 सेकेंड में 100kmph की स्पीड, सेफ्टी के लिए प्री-कोलिजन सिस्टम
सुजुकी ने अपनी Across SUV का अपडेटेड वर्जन अनवील किया है। यह SUV टोयोटा RAV4 का रीबैज्ड वर्जन है। यह एसयूवी मात्र 6.1 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसका 4 सिलिंडर इंजन 2.5 लीटर का है।

सुजुकी (Suzuki) ने अपनी Across SUV का अपडेटेड वर्जन अनवील किया है। यह SUV टोयोटा RAV4 का रीबैज्ड वर्जन है। नई एक्रॉस को RAV4 से अलग रखने के लिए इसमें हल्के-फुल्के विजुअल चेंज किए गए हैं। साथ ही इसके टेक्निकल स्पेक्स में भी थोड़ा-बहुत बदलाव है। एक्रॉस PHEV पावरट्रेन के साथ इन्हैंस्ड सेफ्टी और कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। यह एसयूवी 2.5 लीटर के 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 141hp की पावर जेनरेट करता है। खास बात है कि यह एसयूवी मात्र 6.1 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं सुजुकी एक्रॉस के बारे में।






सुजुकी एक्रॉस के चार कलर ऑप्शन
नई सुजुकी अक्रॉस में क्लीन और दमदार फ्रंट एंड ऑफर किया जा रहा है। इसमें एक खास ग्रिल, बड़े वील्स और मजबूत फेंडर क्लैडिंग शामिल है। ये डिजाइन एलिमेंट लेटेस्ट RAV4 से मिलते-जुलते हैं और ये इसकी ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी को हाइलाइट करते हैं। सुजुकी एक्रॉस चार कलर ऑप्शन- मैसिव ग्रे मेटैलिक, एवर रेस्ट मेटैलिक, सुपर वाइट और एटीट्यूड ब्लैक मेटैलिक।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Camry
₹ 48.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Vellfire
₹ 1.2 - 1.3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 34.16 - 49.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Hycross
₹ 18.86 - 30.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
'आइलैंड आर्किटेक्चर' केबिन लेआउट
इसमें 'आइलैंड आर्किटेक्चर' केबिन लेआउट है, जो मेन कंट्रोल्स और डिस्प्ले को अच्छे से डिफाइन करता। इससे इसकी यूजेबिलिटी काफी बेहतर हो जाती है। नई सुजुकी एक्रॉस में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.9 इंच का सेंटर टचस्क्रीन दिया गया है। खास बात है कि इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले को कई तरह से कॉन्फिगर किया जा सकता है और इसमें नेविगेशन और इको-फोकस्ड लेआउट शामिल हैं। इसमें हेड-अप डिस्प्ले भी ऑफर किया जा रहा है, जो लगभग 13 से 20 फीट की वर्चुअल डिस्टेंस पर विंडशील्ड पर स्पीड और नेविगेशन जैसी इन्फर्मेशन को डिस्प्ले करता है। स्टैंडर्ड इक्विपमेंट में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड, पांच यूएसबी-C पोर्ट और कई दूसरे चीजें भी शामिल हैं।
प्री-कोलिजन सिस्टम के साथ कई सारे सेफ्टी फीचर
नई सुजुकी एक्रॉस में प्री-कोलिजन सिस्टम के लिए मिलीमीटर-वेव रडार और मोनोक्युलर कैमरे का कॉम्बिनेशन यूज किया गया है, जो वीइकल्स, पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों का पता लगाता है। जरूरत पड़ने पर यह वॉर्निंग देता है और ब्रेकिंग/स्टीयरिंग में असिस्ट करता है। इसके अलावा इसमें स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमर्जेंसी ब्रेकिंग, लेन-चेंज असिस्ट, प्रोऐक्टिव ड्राइविंग असिस्ट, फ्रंट क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, थकान के लिए ड्राइवर मॉनिटरिंग और 3D व्यू के लिए 360-डिग्री कैमरा सिस्टम शामिल हैं।
टोयोटा का लेटेस्ट प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम
नई सुजुकी एक्रॉस टोयोटा के लेटेस्ट जेनरेशन के प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम पर काम करता है। इसमें 2.5 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन है, जो 4800rpm पर 141 हॉर्सपावर और 3200rpm पर 226 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करता है। यह ड्राइविंग कंडीशन्स के अनुसार पोर्ट और डायरेक्ट इंजेक्शन का उपयोग करता है। सुजुकी के इस रीबैज्ड RAV4 मॉडल में बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए गैसोलीन इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर भी लगे हैं।
(Photo: Suzuki/Autoblog)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



