टाटा से लेकर स्कोडा तक, ये हैं वेंटिलेटेड सीट्स वाली चार दमदार SUV, कीमत भी कम
कम बजट में वेंटिलेटेड सीट्स वाली SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इनकी कीमत 15 लाख रुपये से कम है। हमारी इस लिस्ट में स्कोडा और टाटा की एसयूवी भी हैं।

मॉडर्न कारों में एक बड़े काम का फीचर आता है। इस फीचर का नाम है वेंटिलेटेड सीट्स। गर्मी के मौसम में अगर आपकी कार या SUV में वेंटिलेटेड सीट्स हों, तो सफर बेहद कंफर्टेबल बन जाता है। शुरुआत में केवल महंगी और प्रीमियम कारों में वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर देखने को मिलता था। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। यहां हम आपको कुछ धांसू एसयूवी के बारे में बता रहे हैं, जो 15 लाख रुपये से कम में वेंटिलेटेड सीट्स ऑफर करती हैं। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।
रेनो काइगर
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम काइगर का है। यह भारत में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ आने वाली सबसे अफोर्डेबल कार मानी जाती है। काइगर देश की सबसे किफायती कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है और यह अपने आकर्षक डिजाइन, अच्छे फीचर्स और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। कंपनी वेंटिलेटेड सीट्स वाला फीचर इसके Emotion वेरिएंट से देती है। मुंबई में इस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत करीब 9.51 लाख रुपये है। कम बजट में प्रीमियम फीचर चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Punch EV
₹ 9.69 - 12.59 लाख
Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख
Renault Kwid EV
₹ 5 लाख से शुरू
Tata Avinya X
₹ 45 लाख से शुरू
Skoda Enyaq
₹ 50 - 55 लाख
Skoda Peaq
₹ 15 - 21 लाख
टाटा पंच ईवी
टाटा मोटर्स ने इस साल अपनी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक SUV Punch EV को कई नए अपडेट्स के साथ लाई है। इसमें नए फीचर्स के साथ एक नया बैटरी पैक भी ऐड गया है, जो बेहतर ड्राइविंग रेंज देता है। पंच EV में वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर टॉप-स्पेक Empowered Plus S वेरिएंट में मिलता है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 13.44 लाख रुपये है। पंच EV न सिर्फ एक प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक SUV है, बल्कि फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी का एक तगड़ा पैकेज है।
स्कोडा कायलैक
यह स्कोडा की सबसे किफायती SUV है और अपनी शानदार परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। कंपनी इसमें वेंटिलेटेड सीट्स Prestige वेरिएंट से ऑफर कर रही है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 13.56 लाख रुपये से शुरू होती है। दमदार इंजन, बेहतरीन हैंडलिंग और काम फीचर्स के कारण कायलैक अपने सेगमेंट की एक शानदार एसयूवी है।
सिट्रोएन एयरक्रॉस X
एयरक्रॉस X की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें वेंटिलेटेड सीट्स वाला फीचर बेस वेरिएंट से ही उपलब्ध है। अपने सेगमेंट में यह अकेली कार है, जो शुरुआती वेरिएंट से ही यह प्रीमियम फीचर ऑफर करती है। इससे ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले वेरिएंट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी शुरुआती ऑन-रोड कीमत मुंबई में लगभग 10.11 लाख रुपये है। ऐसे में यह उन ग्राहकों के लिए एक धांसू ऑप्शन बन जाती है, जो कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


