
30 दिन में इस SUV को 22,573 लोगों ने खरीदा, इसकी सेल में आई 97% की उछाल; इसके सामने पंच, ब्रेजा और फ्रोंक्स भी फेल
संक्षेप: कॉम्पैक्ट SUV बाजार में नेक्सन (Nexon) ने 97% की छलांग लगाई है। इस सेगमेंट में मारुति ब्रेजा (Brezza) की बिक्री धीमी रही। आइए पिछले महीने सितंबर 2025 में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की बिक्री रिपोर्ट देखते हैं।
भारत का सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट इस साल सितंबर 2025 में पूरी रफ्तार में नजर आया। त्योहारी डिमांड और नए मॉडलों के कारण इस सेगमेंट में शानदार वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर में कुल 1,07,857 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 11.4% और अगस्त 2025 के मुकाबले 25.2% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। यह सेगमेंट भारत में एसयूवी की कुल बिक्री का एक बड़ा हिस्सा है और इस महीने के आंकड़ों ने कई कंपनियों के लिए चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon CNG
₹ 8.9 - 14.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.69 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा का 'डुअल-पावर' दबदबा
इस रेस में टाटा मोटर्स ने अपनी दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ बाजार पर मजबूत पकड़ बना ली है। टाटा नेक्सन (Tata Nexon) एक बार फिर सेगमेंट की लीडर बनी। इसकी बिक्री 22,573 यूनिट (इसमें नेक्सन EV भी शामिल है) रही। इसमें पिछले साल सितंबर से 97% की भारी उछाल आई। वहीं, अगस्त 2025 से तुलना करें तो बिक्री में 61% की वृद्धि हुई है। नेक्सन अब इस सेगमेंट में 20.9% की हिस्सेदारी के साथ देश की नंबर-1 एसयूवी है।
टाटा पंच (Tata Punch)
टाटा पंच समेत इसके इलेक्ट्रिक मॉडल ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी बिक्री 15,891 यूनिट्स तक पहुंच गई। सालाना आधार पर 16% और मासिक आधार पर 48% की बढ़ोतरी हुई। टाटा नेक्सन और पंच की संयुक्त बिक्री ने इस पूरे सेगमेंट की बिक्री में एक तिहाई (30% से ज्यादा) से अधिक का योगदान दिया है, जो एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।
मारुति की 'मिली-जुली' कहानी
मारुति सुजुकी इस सेगमेंट की किंग मानी जाती थी, उसके लिए यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आया। मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) ने 13,767 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह अपनी मजबूत पकड़ दिखाई और नेक्सा (Nexa) पोर्टफोलियो में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) एक समय की सेगमेंट लीडर ब्रेजा की बिक्री में भारी गिरावट आई। यह सालाना 33.6% घटकर 10,173 यूनिट्स पर आ गई। माना जा रहा है कि खरीदार इसके आने वाले फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार कर रहे हैं, जिससे इसकी बिक्री प्रभावित हुई है।
बाकी खिलाड़ियों का हाल
हुंडई (Hyundai) त्योहारों की डिमांड और आने वाले फेसलिफ्ट की चर्चा से वेन्यू (Venue) की बिक्री में बड़ा सुधार देखने को मिला। इसकी 11,484 यूनिट बिकीं, जो पिछले महीने से 42% अधिक है। एक्सर (Exter) ने भी 5,643 यूनिट की बिक्री की है।
महिंद्रा XUV3XO की बिक्री
इस एसयूवी ने अपनी तेजी बरकरार रखी और 9,032 यूनिट्स बेचकर महीने-दर-महीने 64% की शानदार वृद्धि दर्ज की।
किआ सोनेट (Kia Sonet) की बिक्री
किआ सोनेट (Kia Sonet) के बिक्री की बात करें तो सोनेट ने भी 9,020 यूनिट्स के साथ स्थिर डिमांड दर्ज की।
तिमाही में गिरावट के बावजूद नेक्सन बनी किंग
भले ही सितंबर के महीने में शानदार वृद्धि हुई हो, लेकिन जुलाई से सितंबर (Q3 2025) तिमाही की कुल बिक्री पिछले साल की तुलना में 5.2% कम रही। इसके बावजूद इस तिमाही का सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि टाटा नेक्सन ने 49,402 यूनिट्स बेचकर (सालाना 31% की वृद्धि के साथ) तिमाही लीडर के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
अपकमिंग त्योहारी सीजन और नई हुंडई वेन्यू जैसे प्रमुख लॉन्च के साथ उम्मीद है कि यह सेगमेंट साल के अंत तक जबरदस्त वापसी करेगा और बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाएगा।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




