डुअल वाइजर, हाई इम्पैक्ट ABS मटेरियल, एंटीफॉग लेंस; गजब की सेफ्टी के साथ नया हेलमेट लॉन्च; कीमत ₹3445
इस हेलमेट में वन-टच क्विक-रिलीज वाइजर मैकेनिज्म, डायनामिक वेंटिलेशन, इंटीग्रेटेड वेंट्स, रेगुलेटेड डेनसिटी EPS और एक हटाने योग्य लाइनर दिया गया है। इसकी अंदर की पैडिंग हाइपोएलर्जेनिक है, जिसे निकालकर धोया जा सकता है। कंपनी ने इसमें ज्यादा से ज्यादा फीचर्स शामिल करने की पूरी कोशिश की है।

स्टड्स एक्सेसरीज (STUDDS Accessories) ने अपना नया हीलियोस इफेक्ट (Helios Effect) हेलमेट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3,445 रुपए से शुरू होती है। यह नया वैरिएंट खास तौर से ब्रांड के फ्लैगशिप फुल-फेस हेलमेट का एक डेकल एडिशन है और मौजूदा हीलियोस लाइन-अप में शामिल होता है, जिसमें Unicolor, D1 Asphalt, D2 Circuit और सुपरमैन एडिशन शामिल हैं। यह हेलमेट ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स और स्टड्स के एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध है। भारत में इस हेलमेट का सीधा मुकाबला स्टीलबर्ड, वेगा से होगा।






यह एक डेकल अपडेट है, इसलिए हीलियोस इफेक्ट में कोई नया शेल या हार्डवेयर बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन यह एक ज्यादा अट्रैक्टिव और दमदार विज़ुअल अपील देता है। नए ग्राफिक में फास्ट पॉलीगॉन-स्टाइल पैनल और गहरे कलर्स का इस्तेमाल किया गया है। यह हेलमेट तीन साइज में उपलब्ध है। इसमें मीडियम (57cm), लार्ज (58cm) और एक्स्ट्रा लार्ज (60cm) शामिल हैं। यह बिल्कुल समझ नहीं आता कि भारतीय कंपनी अभी भी स्मॉल साइज को क्यों नजरअंदाज करते हैं, लेकिन हो सकता है कि यह राइडर्स को अपने हेलमेट सही ढंग से फिट करने के लिए एक संकेत हो। एक साइज बड़ा हेलमेट ज्यादा कम्फर्ट आता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Revolt Motors RV400 BRZ
₹ 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar NS200
₹ 1.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RTR 180
₹ 1.25 - 1.28 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xtreme 160R
₹ 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हीलियोस इफेक्ट ग्लॉस और मैट, दोनों तरह की फिनिश में आता है, जो निश्चित रूप से एक अच्छी बात है। इसका वजन करीब 1400 ग्राम है, जिससे इसे रोजाना इस्तेमाल करना और लंबी राइड पर ले जाना आसान रहता है। हीलियोस इफेक्ट में हाई-इम्पैक्ट ABS शेल, एयरोडायनामिक स्पॉइलर और डुअल वाइजर सेटअप दिया गया है। इसका बाहरी वाइजर क्लियर है, जबकि अंदर का वाइजर स्मोक्ड सन वाइजर है, जो राइडर्स को रोशनी में होने वाले बदलावों से निपटने में मदद करता है। इसमें एंटीफॉग 100 लेंस भी लगा है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 100 सेकंड तक बिना धुंध के साफ विजन देता है।
इस हेलमेट में वन-टच क्विक-रिलीज वाइजर मैकेनिज्म, डायनामिक वेंटिलेशन, इंटीग्रेटेड वेंट्स, रेगुलेटेड डेनसिटी EPS और एक हटाने योग्य लाइनर दिया गया है। इसकी अंदर की पैडिंग हाइपोएलर्जेनिक है, जिसे निकालकर धोया जा सकता है। स्टड्स ने इसमें चश्मा लगाने वालों के लिए खास चीक पैड में जगह, स्पीकर लगाने के लिए पॉकेट और एक क्विक-रिलीज चिन स्ट्रैप भी जोड़ा है। कुल मिलाकर कंपनी ने इसमें ज्यादा से ज्यादा फीचर्स शामिल करने की पूरी कोशिश की है।
हीलियोस इफेक्ट, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स से IS 4151 के तहत ISI सर्टिफिकेशन और FMVSS No. 218 के तहत DOT सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें कैटाफोट रेट्रो-रिफ्लेक्टिव पैडिंग भी दी गई है, जो कम रोशनी वाली स्थितियों में जब गाड़ी की हेडलाइट हेलमेट पर पड़ती है, तो इसे पहनने वाले की विजिबिलिटी को बेहतर बनाने में मददगार होती है। इसमें कलर्स के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसे कुल मिलाकर 6 कलर ब्लैक और कमीलीअन ब्लू, ब्लैक ग्रे और रेड, ब्लैक व्हाइट और रेड, ब्लैक और रेड (मेटेलिक फॉइल के साथ), ब्लैक और ग्रे, और ब्लैक ब्लू और व्हाइट शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


