Hindi Newsऑटो न्यूज़Yamaha Fascino 125 and Ray ZR 125 Scooters cashback offer available for frontline workers

फ्रंटलाइन वर्कर्स को Yamaha का तोहफ़ा, स्कूटरों पर मिल रहा है बंपर कैशबैक ऑफ़र

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा मोटर कंपनी अपनी 66वीं वर्षगांठ मना रही है। आज ही के दिन 1 जुलाई 1955 को जापान में कंपनी की स्थापना हुई थी। इस मौके को यादगार बनाने के लिए कंपनी भारत में...

Ashwani Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 July 2021 02:29 PM
हमें फॉलो करें

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा मोटर कंपनी अपनी 66वीं वर्षगांठ मना रही है। आज ही के दिन 1 जुलाई 1955 को जापान में कंपनी की स्थापना हुई थी। इस मौके को यादगार बनाने के लिए कंपनी भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के खिलाफ लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को खास ऑफ़र दे रही है। इस ऑफ़र के तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स कंपनी की स्कूटर की खरीद पर कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। 


यामहा मोटर इंडिया (YMI) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस स्कीम को ‘Gratitude Bonus’ नाम दिया गया है। इसके तहत सभी सफाई कर्मचारियों, चिकित्सा कर्मचारियों, पुलिस और सशस्त्र कर्मियों और नगरपालिका कर्मचारियों सहित सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को Yamaha Fascino 125 या Ray की खरीद पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफ़र किया जा रह है। 


इसके अलावा, जापानी बाइक निर्माता ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कुछ ऑनलाइन और डिजिटल पहल भी किया है। यहां यह ध्यान देने योग्य है कि 'आभार बोनस' योजना केवल बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे सहित कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है। इसके साथ ही इस ऑफर की वैलिडिटी 1 जुलाई से 7 जुलाई 2021 तक तय की गई है।


yamaha scooter offer

बता दें कि, दोनों स्कूटरों को हाल ही में अपडेट कर बाजार में उतारा गया है। इसमें कंपनी ने 125cc की क्षमता के इंजन के साथ नई हाइब्रिड पावर असिस्ट टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। इसके अलावा इन स्कूटरों में नया एलईडी हेडलैंप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अपडेटेड ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। हालांकि, इन फेसलिफ़्टेड संस्करणों की कीमतों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

ऐप पर पढ़ें