हंगरी की कंपनी ने भारत में लॉन्च किया स्कूटर, कीमत होश उड़ा देगी; यामाहा के लग्जरी स्कूटर से मुकाबला
ग्राहक इस स्कूटर की बुकिंग 10 हजार रुपए के टोकन अमाउंट के साथ कर सकते हैं। देखने में ये मैक्सी स्कूटर के जैसा नजर आता है। इसमें स्प्लिट-स्टाइल हेडलाइट्स जैसे स्टाइलिंग एलमेंट का पैक मिलता है।

हंगरी की टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर कंपनी कीवे (Keeway) ने भारतीय बाजार में अपना स्कूटर विएस्टे (Vieste) 300 लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपए है। ग्राहक इस स्कूटर की बुकिंग 10 हजार रुपए के टोकन अमाउंट के साथ कर सकते हैं। देखने में ये मैक्सी स्कूटर के जैसा नजर आता है। इसमें स्प्लिट-स्टाइल हेडलाइट्स जैसे स्टाइलिंग एलमेंट का पैक मिलता है। जो एप्रन, टिंटेड फ्लाईस्क्रीन, स्प्लिट-स्टाइल फुटबोर्ड और स्टेप-अप सैडल पर लगे होते हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला यामाहा के एयरोक्स (Aerox) 155 से होगा।
यामाहा से पावरफुल इंजन दिया
कीवे विएस्टे 300 में 278.2cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड मोटर इंजन दिया है, जो 18.7bhp का पावर और 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी तुलना में यामाहा का एयरोक्स 155 में 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 14.79bhp का पावर और 13.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ये भी पढ़ें- मारुति की ये ऑफ रोड SUV महिंद्रा थार पर पड़ेगी भारी, कीमत भी आपके बजट में होगी; डिटेल आई सामने
स्क्रीन पर दिखेंगी कई डिटेल
हंगेरियन मैक्सी-स्कूटर में LED लाइटिंग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कीलेस ऑपरेशन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी हैं। LCD स्क्रीन के सामने दो एनालॉग डायल हैं जो टैकोमीटर और स्पीडोमीटर को दिखाते हैं। LCD स्क्रीन टाइम, इंजन का टेम्परेचर, फ्यूल डिटेल, ओडोमीटर और स्पीडोमीटर की डिटेल भी दिखाती है।
ये भी पढ़ें- जिस एम्बेसडर में PM-CM से लेकर आम आदमी तक घूमा, उस कार हो रही वापसी; जानिए अब नया क्या मिलेगा
सेफ्टी के लिए ABS कंट्रोल मिलेगा
स्कूटर में हार्डवेयर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग शामिल हैं। इसमें आगे की तरफ 240mm डिस्क और पीछे 220mm रोटर दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल चैनल ABS कंट्रोल मिलता है। कीमत को देखते हुए भारतीय बाजार में ये कुछ लग्जरी बाइक्स को भी चुनौती पेश कर सकता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


