स्टॉक खाली करने के चक्कर में कंपनी इस कार पर दे रही इतना बड़ा डिस्काउंट, 95% कार बिक भी गईं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

फेस्टिवल सीजन को कार खरीदने के लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है। इन दिनों सभी कंपनियां अपनी कारों पर अलग-अलग तरह के डिस्काउंट और ऑफर दे रही है।

स्टॉक खाली करने के चक्कर में कंपनी इस कार पर दे रही इतना बड़ा डिस्काउंट, 95% कार बिक भी गईं
0

फेस्टिवल सीजन को कार खरीदने के लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है। इन दिनों सभी कंपनियां अपनी कारों पर अलग-अलग तरह के डिस्काउंट और ऑफर दे रही है। इस सीजन आप अपने लिए कोई SUV प्लान कर रहे हैं जिस पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा हो, तब हम आपको ऐसी की कार के बारे में बता रहे हैं। टोयोटा अपनी कॉम्पैक्ट SUV अर्बन क्रूजर पर 70 हजार रुपए तक डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट डीलर की तरफ से दिया जा रहा है। आपके शहर का डीलर इससे भी ज्यादा का डिस्काउंट दे सकता है।

दरअसल, टोयोटा अर्बन क्रूजर SUV का बंद कर रही है। कंपनी ने इसका नया मॉडल अर्बन क्रूजर हाईराइडर लॉन्च कर दिया है। ये नया मॉडस हाइब्रिड इंजन और कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इस वजह से कंपनी अर्बन क्रूजर के पुराने मॉडल का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका 95% स्टॉक भी क्लियर हो गया है। ऐसे में आप अपनी नजदीकी डीलर के पास जाकर इस कार को तुरंत खरीद लें। क्योंकि इस तरह SUV पर आपको इससे शानदार डील नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें- इस कार ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड: एक साल पहले सिर्फ 53 कार ही बिकीं थी, लेकिन अब 1094% की ग्रोथ मिली

50 हजार से 70 हजार तक डिस्काउंट मिल रहा
टोयोटा के जिन डीलर्स के पास अर्बन क्रूजर मौजूद है, वे अपने स्टॉक को क्लियर करने के लिए इस पर 50 हजार का मिनिमम और 70 हजार का मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। इस SUV पर मिनिमम 12 हजार का कैश डिस्काउंट, 24 हजार का एक्सचेंज बोनस, 5000 की फ्री एक्सेसरीज और 3000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट तो मिलेगी ही। यदि आप डीलर को कनवेंस करते हैं तब हो सकता है कि डिस्काउंट का अमाउंट ज्यादा बढ़ जाए। हालांकि, ये SUV आपको तभी मिल पाएगी जब वो डीलर के पास हो। क्योंकि डीलर इसका नया स्टॉक नहीं मंगा पाएगा।

अर्बन क्रूजर का इंजन
अर्बन क्रूजर में K सीरीज 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसके हेड लैंप, टेल लैंप और अलॉय व्हील्स ब्रेजा वाले ही मिलते है, लेकिन फ्रंट और रिअर बंपर्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। दरअसल, अर्बन क्रूजर को मारुति विटरा ब्रेजा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें- इस महीने सस्ते में खरीद लो ये 5 कारें, कंपनी दे रही धांसू डिस्काउंट; 30 सितंबर के बाद खरीदना महंगा पड़ेगा

अर्बन क्रूजर के फीचर्स 
कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें ट्विन पॉड हेडलैंप, 16-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, ट्विन स्लेट ग्रिल, फॉक्स स्किड प्लेट क्रोम फ्रेम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। वैरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर अर्बन क्रूजर का माइलेज 17.03 से 18.76 किमी/लीटर है। अर्बन क्रूजर 5 सीटर है। इसकी लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm और व्हीलबेस 2500mm है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़स्टॉक खाली करने के चक्कर में इस कार पर मिल हा इतना बड़ा डिस्काउंट