फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ ऑटोइस महीने लॉन्च होंगे ये 5 नए टू-व्हीलर, इसमें 180km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल

इस महीने लॉन्च होंगे ये 5 नए टू-व्हीलर, इसमें 180km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल

इस महीने कई कंपनियों के टू-व्हीलर्स भी लॉन्च होने वाले हैं। ऐसे में आप अपने लिए नया टू-व्हीलर प्लान कर रहे हैं तब आपको इस महीने इंतजार करना चाहिए। साथ ही लॉन्च होने वाले नए व्हीकल्स पर नजर रखना चाहिए।

इस महीने लॉन्च होंगे ये 5 नए टू-व्हीलर, इसमें 180km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

फरवरी शुरू हो चुका है। महीने का पहला ही दिन बजट पेश किया जाता है। ऐसे में ये महीने बेहद खास हो जाता है। वैसे, इस महीने कई कंपनियों के टू-व्हीलर्स भी लॉन्च होने वाले हैं। ऐसे में आप अपने लिए नया टू-व्हीलर प्लान कर रहे हैं तब आपको इस महीने इंतजार करना चाहिए। साथ ही, लॉन्च होने वाले नए व्हीकल्स पर नजर बनाए रखना चाहिए। जनवरी में रॉयल एनफील्ड ने अपनी सुपर मीटियर 650 लॉन्च की थी। वहीं, अल्ट्रावायलेट F77 भी लॉन्च हुई थी। इसी जरह इस महीने कई पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। चलिए इन सभी पर एक नजर डालते हैं।

Matter Electric Bike
एक्सपेक्टेड कीमत : करीब 1.75 लाख रुपए

अहमदाबाद बेस्ड टेक स्टार्टअप मैटर (Matter) ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया था। अब कंपनी इस महीने इन्हें लॉन्च करने वाली है। इस ई-बाइक के पावरट्रेन में 10.5kW मोटर के साथ 5kWh की लिक्विड-कूल्ड बैटरी मिलेगी। वहीं, इसमें फोर-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा। इसमें 7-इंच के TFT कंसोल की सुविधाओं में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (कॉल/मैसेज अलर्ट और म्यूजिक सिलेक्शन) शामिल होगी। अन्य फीचर्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और राइड इन्फॉर्मेशन मिल सकती है। मैटर इलेक्ट्रिक बाइक का मुकाबला ओबेन रोर और टॉर्क क्रेटोस आर से होगा।

75 हजार ऑर्डर पेंडिंग और 15 महीने की लंबी वेटिंग, इस कार पर फिदा हुआ लोग; मिल रही नॉनस्टॉप बुकिंग

Yamaha MT-15 V2 Update
एक्सपेक्टेड कीमत : करीब 1.65 लाख रुपए

इसी साल अप्रैल 2023 से टू-व्हीलर्स के लिए BS6 फेज-2 के एमीशन नॉर्म्स लागू होने वाले हैं। ऐसे में यामाहा इंडिया भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने की योजना बना रही है। कंपनी इस महीने अपनी MT-15 V2 का अपडेट मॉडल लॉन्च करेगी। पिछले साल MT-15 V2  को कई अपडेट मिले थे। फिलहाल यह नैकेड स्ट्रीटफाइटर 155cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड VVA इंजन से लैस है, जो कि 18.1 बीएचपी की पावर और 14.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में USD फ्रंट फोर्क्स, LED लाइटिंग यूनिट, डिजिटल क्लस्टर, डुअल-चैनल ABS सिस्टम मिलते हैं।

River Electric Scooter
एक्सपेक्टेड कीमत : करीब 1.30 लाख रुपए

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में रिवर (River) का नाम भी जुड़ने वाला है। बेंगलुरु स्थित यह स्टार्टअप वर्तमान में एक प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग कर रहा है। उसी के स्पाई शॉट्स इंटरनेट पर लीक भी हो चुके हैं। इसका डिजाइन यामाहा नियो के इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह लगता है। इसमें बाहर की तरह एक जैसी दिखनी वाली LED DRLs और उनके अंदर हेडलाइट एलिमेंट के साथ कुछ समान फ्रंट एप्रन डिजाइन मिलता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 180 किमी तक चलेगा।

टाटा टिगोर ने हुंडई ऑरा और होंडा अमेज की बैंज बजाई, लेकिन खुद इस मॉडल फिसड्डी रह गई

Yamaha FZ-X Update / FZ-X 25
एक्सपेक्टेड कीमत : करीब 1.35 लाख रुपए (FZ-X update)
एक्सपेक्टेड कीमत : करीब 1.55 लाख रुपए (FZ-X 25)

यामाहा मोटर भारतीय बाजार में इसी महीने 2023 FZ-X मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। यह एक 150cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह नई बाइक डुअल-चैनल ABS से लैस होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाइक में बड़े बदलावों के तौर पर कई नए कलर ऑप्शंस और फ्रंट में टू-पिस्टन कॉलिपर्स दिए जाएंगे। इसमें यामाहा FZS 25 और FZ FI जैसे गोल्डन-फिनिश अलॉय व्हील और पिन-स्ट्राइपिंग के साथ ब्लैक रिम्स दिए जाएंगे। मौजूदा FZ-X में एक सर्कुलर हेडलैंप, एक प्रोजेक्टर यूनिट और इंटीग्रेटेड DRL मिलता है। इसमें 150cc का इंजन मिलता है, जो 2.2 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।