Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Prius Facelift Revealed at LA Auto Show in Los Angeles

टोयोटा की फेसलिफ्ट प्रियस के दीदार का इंतजार खत्म, जानें कब आएगी भारत

टोयोटा की फेसलिफ्ट प्रियस सेडान के दीदार के लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने अमेरिका के लॉस एंजलिस में आयोजित ला ऑटो शो में इस पर से पर्दा उठा दिया है। इसके डिजाइन, फीचर और इंजन में...

टोयोटा की फेसलिफ्ट प्रियस के दीदार का इंतजार खत्म, जानें कब आएगी भारत
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम Fri, 30 Nov 2018 07:39 PM
हमें फॉलो करें

टोयोटा की फेसलिफ्ट प्रियस सेडान के दीदार के लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने अमेरिका के लॉस एंजलिस में आयोजित ला ऑटो शो में इस पर से पर्दा उठा दिया है। इसके डिजाइन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलाव हुए हैं। भारत में इसे 2019 के आखिर तक या फिर 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

cardekho.com के मुताबिक, फेसलिफ्ट टोयोटा प्रियस में मौजूदा मॉडल वाला 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। अपडेट प्रियस में ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) का विकल्प भी मिलेगा। इसे प्रियस एडल्यूडी-ई नाम दिया गया है। इस में इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगी। 

2019 टोयोटा प्रियस पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार नज़र आती है। इसके आगे वाले हिस्से में अहम बदलाव हुए हैं। यहां नए हैडलैंप्स दिए गए हैं, जो प्रियस के प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन की याद दिलाते हैं। बंपर को नए सिरे से डिजाइन किया गया है, इसमें गोल शेप वाले फॉग लैंप्स दिए गए हैं। टेललैंप्स का डिजाइन भी नया है। फेसलिफ्ट प्रियस के केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और अपडेट इनट्यून इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।

प्रियस एडब्ल्यूडी-ई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जाएगा, भारत में इसके आने की संभावनाएं कम ही हैं। भारत में इसका रेग्यूलर वर्जन पेश किया जाएगा।

ऐप पर पढ़ें