Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Innova HyCross Beats XUV700 Harrier Hector and Safari in Sales March 2023

टोयोटा की इस 7-सीटर कार ने XUV700, हैरियर, हेक्टर, सफारी को दी मात, स्कॉर्पियो के बाद सबसे ज्यादा इसकी डिमांड; बनी नंबर-2

टोयोटा की एक 7-सीटर कार ने बिक्री के मामले में XUV700, हैरियर, हेक्टर, सफारी को मात दे दी है। महिंद्रा स्कॉर्पियो के बाद इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है। ये कार पिछले महीने बिक्री में नंबर-2 पर रही।

Sarveshwar Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 24 April 2023 06:25 PM
हमें फॉलो करें

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova HyCross) की बिक्री मार्च 2023 में 5.7 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। यह इनोवा हाईक्रॉस (Innova HyCross) की अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। हालांकि, इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री मार्च 2023 में सबसे ज्यादा रही। स्कॉर्पियो की बिक्री महिंद्रा एक्सयूवी700 और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से भी ज्यादा थी। स्कॉर्पियो के बाद इनोवा हाईक्रॉस अपनी जगह बनाने में सफर रही।

यह भी पढ़ें- मारुति की 7,000 से ज्यादा कारों में आई खराबी, कंपनी ने जारी किया रिकॉल; कहीं आपकी गाड़ी में तो नहीं ये समस्या?

नंबर-1 पर महिंद्रा स्कॉर्पियो

महिंद्रा स्कॉर्पियो/N (Mahindra Scorpio/N) की बिक्री मार्च 2023 में 8,788 यूनिट थी। यह मार्च 2022 में बेची गई 6,061 यूनिट्स की तुलना में 44.99 प्रतिशत की वृद्धि थी। जून 2022 में कंपनी के पोर्टफोलियो में स्कॉर्पियो-N की एंट्री भी हुई। यह 31.26 प्रतिशत शेयर के साथ 2,727 यूनिट वॉल्यूम ग्रोथ थी। फरवरी 2023 में बेची गई 6,950 यूनिट्स की तुलना में स्कॉर्पियो/N की MoM बिक्री 26.45 प्रतिशत बढ़ी।

इनोवा हाईक्रॉस बनी नंबर-2  

दूसरे नंबर पर Toyota Innova HyCross थी। मार्च 2023 में 20.40 के शेयर प्रतिशत के साथ बिक्री 5,755 यूनिट रही। कंपनी ने इसे दिसंबर 2022 में लॉन्च किया था। इसने फरवरी 2023 में बेची गई 4,169 यूनिट्स में से 38.04 प्रतिशत की MoM वृद्धि दर्ज की। इनोवा हाईक्रॉस की इतनी ज्यादा डिमांड है कि कंपनी ने इसके हाइब्रिड ZX और ZX (O) वैरिएंट की बुकिंग पर रोक लगा दिया है। इसका वेटिंग पीरियड टॉप स्पेक ट्रिम्स के लिए 2.5 साल तक है।

महिंद्रा XUV700 की बिक्री

महिंद्रा XUV700 की बिक्री मार्च 2023 में 15.45 प्रतिशत घटकर 5,107 यूनिट्स हो गई, जो मार्च 2022 में 6,060 यूनिट थी। MoM की बिक्री में फरवरी 2023 में बेची गई 4,505 यूनिट्स की तुलना में 13.36 प्रतिशत का सुधार देखा, जब XUV700 की हिस्सेदारी 20.07 प्रतिशत थी।

टाटा हैरियर और सफारी की बिक्री

Tata Harrier और Safari ने मार्च 2023 में 4,451 यूनिट्स की संयुक्त बिक्री देखी। यह मार्च 2022 में बेची गई 4,718 यूनिट्स में से 5.66 प्रतिशत की वृद्धि थी। MoM की बिक्री फरवरी 2023 में बेची गई 3,306 यूनिट्स से 34.63 प्रतिशत बढ़ी। मार्च 2022 में बेची गई 2,227 यूनिट्स में से सफारी की बिक्री 15.13 प्रतिशत घटकर 1,890 यूनिट रह गई, जबकि फरवरी 2023 में बेची गई 1,252 यूनिट्स की तुलना में MoM की बिक्री में 50.69 प्रतिशत का सुधार हुआ।

एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस की बिक्री में वृद्धि

एमजी मोटर ने मार्च 2023 में हेक्टर और हेक्टर प्लस की बिक्री में 103.32 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। एमजी इंडिया ने मार्च 2023 में 6,000 से अधिक यूनिट की अपनी उच्चतम मासिक बिक्री भी दर्ज की, जिसमें हेक्टर और हेक्टर प्लस ने सबसे अधिक संख्या में योगदान दिया।

ऐप पर पढ़ें