Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 5 Electric Cars July 2022 Tata Nexon Tata Tigor Hyundai Kona MG ZS Mahindra eVerito

टाटा नेक्सन या टिगोर नहीं, बल्कि इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार को मिली शानदार ग्रोथ; 181km देती है रेंज

आपके लिए कौन-सी इलेक्ट्रिक कार सबसे बेहतर है? इस सवाल का आसान जवाब है जो सबसे ज्यादा बिक रही। हालांकि, इस सवाल का दूसरा जवाब ये भी है कि किस इलेक्ट्रिक-कार की सेल्स में ज्यादा ग्रोथ है।

टाटा नेक्सन या टिगोर नहीं, बल्कि इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार को मिली शानदार ग्रोथ; 181km देती है रेंज
Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 14 Aug 2022 07:22 AM
हमें फॉलो करें

आपके लिए कौन-सी इलेक्ट्रिक कार सबसे बेहतर है? इस सवाल का आसान जवाब है जो सबसे ज्यादा बिक रही। हालांकि, इस सवाल का दूसरा जवाब ये भी है कि किस इलेक्ट्रिक-कार की सेल्स में ज्यादा ग्रोथ है। दोनों बातें अलग-अलग हैं, लेकिन जिस कार का ग्रोथ मिल रहा है जाहिर सी बात है कि उसकी डिमांड भी बढ़ रही है। जुलाई 2022 में वैसे तो टाटा की इलेक्ट्रिक कार नेक्सन और टिगोर का दबदबा देखने को मिला। हालांकि, जिस इलेक्ट्रिक कार की डिमांड में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली वो है महिंद्रा ई-वेरिटो (eVerito)। चलिए जून-जुलाई 2022 के आंकड़ों से टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स को समझते हैं।

सेल्स में टाटा, ग्रोथ में महिंद्रा अव्वल
पिछले महीने यानी जुलाई में टाटा नेक्सन EV और टाटा टिगोर EV की कुल 2878 यूनिट बिकीं। इसकी सेल्स में 6.24% की मंथली ग्रोथ रही। जून में दोनों की 2709 यूनिट बिकी थीं। टॉप-5 इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में महिंद्रा eVerito पांचवें नंबर पर रही। हालांकि, इसकी ग्रोथ का प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। जुलाई में eVerito की कहने को 26 यूनिट ही बिकीं, लेकिन इसे 30% की मंथली ग्रोथ मिली। जून में इसकी 20 यूनिट बिकी थीं। दूसरे नबंर पर 13.36% की मंथली ग्रोथ के साथ MG ZS EV और तीसरे नंबर पर 11.54% की ग्रोथ के साथ हुंडई कोना EV रही। जबकि चौथे नंबर पर BYD e6 है, जिसे 8.33% की मंथली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

महिंद्रा eVerito के फीचर्स
महिंद्रा का दावा है कि यह देश की पहली इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट की कार है। गाड़ी में इलेक्ट्रो-हायड्रॉलिक स्टियरिंग दिया है। गाड़ी में फॉरवर्ड/बूस्ट मोड भी दिया गया है, जो कि एक्ट्रा पावर की स्थिति में काम आता है। इसमें हिल होल्ड कंट्रोल फीचर भी दिया है। यह कार को ढलान पर पीछे जाने से रोकता है। ई-वेरिटो दो वैरिएंट में आती है। इसमें एक D2 और D6 है। दोनों वैरिएंट 181km की रेंज देती हैं। कार को घर पर 16 एम्पियर प्लग में चार्ज किया जा सकता है। ये 7 से 8 घंटे में 100% चार्ज हो जाती है। ये फास्ट चार्जर को भी सपोर्ट करती है।

महिंद्रा इलेक्ट्रिक के मुताबिक, इस ई-कार के मेंटेनेंस से जुड़े खर्च बेहद कम है। ई-वेरिटो महज 1.15 रुपए प्रति किमी चलने की लागत पर लगभग सभी बाकी कारों को पीछे छोड़ सकती है। 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से 18 यूनिट बिजली की खपत (110km की रेंज पर) है। यह गाड़ी दो कलर में आती है। इसमें डीसेट सिल्वर और डायमंड व्हाइट हैं। सब्सिडी के बाद इस गाड़ी एक्स-शोरूम कीमत 9.12 लाख से शुरू होकर 9.46 लाख तक जाती है।

ऐप पर पढ़ें