Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 20 Car Exports August 2022 Maruti Brezza Dominate Kia Seltos Hyundai Creta Hoda City
लोग क्रेटा, सेल्टॉस, बलेनो, स्विफ्ट जैसे कई मॉडल छोड़, अब इस कार के हुए दीवाने; नाम से ही बिक रही

लोग क्रेटा, सेल्टॉस, बलेनो, स्विफ्ट जैसे कई मॉडल छोड़, अब इस कार के हुए दीवाने; नाम से ही बिक रही

संक्षेप:

देश के अंदर मारुति सुजुकी का दबदबा सालों से कायम है। उसकी नई नवेली ब्रेजा भी SUV सेगमेंट में सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का तमगा हासिल कर लिया है। हालांकि, देश के बाहर इस मारुति का दबदबा कायम है।

Sep 24, 2022 02:23 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

देश के अंदर मारुति सुजुकी का दबदबा सालों से कायम है। उसकी नई नवेली ब्रेजा भी SUV सेगमेंट में सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का तमगा हासिल कर लिया है। हालांकि, देश के बाहर इस मारुति का दबदबा कायम है। अगस्त में जिन कारों की एक्सपोर्ट सबसे ज्यादा हुआ है उसमें मारुति की ब्रेजा नंबर-1 रही। ब्रेजा की पिछले महीने 6,267 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। जबकि सालभर पहले पुरानी ब्रेजा विटारा की 2,452 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। इसके सामने किआ सेल्टॉस, हुंडई वरना, हुंडई क्रेटा जैसी गाड़ियों के साथ मारुति की स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर भी फेल हो गईं। कुल मिलाकर एक्सपोर्ट होने वाली टॉप-10 कारों में मारुति के 4 मॉडल, हुंडई के 3 मॉडल, किआ के 2 मॉडल और 1 निसान की मॉडल शामिल रहा।

मारुति ब्रेजा मोस्ट इन-डिमांडिंग कार
देश के बाहर मारुति की ऑल न्यू ब्रेजा मोस्ट इन-डिमांडिंग कार रही। कंपनी ने 155.59% की ईयरली ग्रोथ के साथ इसकी 6,267 यूनिट बेचीं। इसके बाद किआ सेल्टॉस 4,827 यूनिट के साथ दूसरे, निसान सनी 4,646 यूनिट के साथ तीसरे, हुंडई वरना 4,094 यूनिट के साथ चौथे, मारुति स्विफ्ट 3,113 के साथ पांचवें नंबर पर रही है। टॉप-10 में शामिल होने वाले अन्य मॉडल में 2896 यूनिट के साथ हुंडई ग्रैंड i10, 2855 यूनिट के साथ मारुति बलेनो, 2715 यूनिट के साथ किआ सॉनेट, 2406 यूनिट के साथ मारुति डिजायर और 2404 यूनिट के साथ हुंडई क्रेटा रही।

सेलेरियो टॉप-20 की मोस्ट इन-डिमांडिंग कार
मारुति की सेलेरियो पिछले साल की तुलना में एक्सपोर्ट होने वाली कारों की सबसे ज्यादा डिमांडिंग रही है। इसकी 5475% की ईयरली ग्रोथ के साथ 892 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। हालांकि, इसके बाद भी ये 19वें नंबर पर रही। होंडा की सिटी 2,171 यूनिट के साथ 11वें नंबर पर रही। वहीं, सुजुकी जिम्मी 1,598 यूनिट के साथ 12वें, मारुति एस-प्रेसो 1,531 यूनिट के साथ 13वें, हुंडई ऑरा 1,400 यूनिट के साथ 14वें और रेनो क्विड 1,063 यूनिट के साथ 15वें नंबर पर रही। टॉप-20 में मारुति अर्टिगा, निसान मैग्नाइट, रेनो ट्राइबर और मारुति सियाज भी शामिल रही।

ऑल्टो और i20 टॉप-30 में पहुंची
सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली लिस्ट में मारुति की ऑल्टो और हुंडई की i20 टॉप-30 लिस्ट में पहुंच गईं। i20 को 22वां और ऑल्टो को 25वां स्थान मिला। इसके साथ इस टॉप-30 में हुंडई अल्काजार, किआ कैरेंस, वॉक्सवैगन वर्टस, हुंडई वेन्यू, जीप कंपास, महिंद्रा XUV300, वॉक्सवैगन टिगुआन और वॉक्सवैगन वेंटो भी शामिल है। 

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;