Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Sedans January 2023 Dzire Dominate Aura Tigor City Slavia Virtus

सेडान का मतलब सिर्फ ये कार; इसकी डिमांड के सामने अमेज, टिगोर, ऑरा, सियाज सब पीछे छूट गईं

जनवरी 2023 में सेडान सेगमेंट को ईयरली बेसिस पर 7.51% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। पिछले महीने इस सेगमेंट में कुल 31,737 कार बिकीं। जबकि जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 34,314 यूनिट का था।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 14 Feb 2023 11:15 AM
हमें फॉलो करें

जनवरी 2023 में सेडान सेगमेंट को ईयरली बेसिस पर 7.51% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। पिछले महीने इस सेगमेंट में कुल 31,737 कार बिकीं। जबकि जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 34,314 यूनिट का था। इस सेगमेंट में 3-4 मॉडल की डिमांड ही बनी हुई है। इसमें मारुति की डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। वहीं, होंडा अमेज, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर भी अपनी ग्रोथ बनाए हुए हैं। पिछले महीने डिजायर की 11,317 यूनिट बिकीं। हालांकि, जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 14,967 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। डिजायर की डिमांड के सामने होंडा अमेज, हुंडई ऑरा, टाटा टिगोर, होंडा, सिटी, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टूस, मारुति सियाज, हुंडई वरना, स्कोडा ऑक्‍टाविया, स्कोडा सुपर्ब और टोयोटा कैमरी पीछे रहीं।

मारुति डिजायर की पिछले महीने 11,317 यूनिट बिकीं। वहीं, इसके पास सेगमेंट का 35.66% मार्केट शेयर रहा। दूसरे नबंर पर होंडा अमेज रही। पिछले महीने इसकी 5,580 यूनिट बिकीं। वहीं, इसे ईयरली बेसिस पर 3.43% की ग्रोथ मिली। इसका पास 17.58% मार्केट शेयर रहा। हुंडई ऑरा नबंर-3 पर रही। इसकी 4,634 यूनिट बिकीं। इसे भी जनवरी 2022 की तुलना में 39.03% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 14.60% रहा। टाटा टिगोर 3,106 यूनिट की सेल्स के साथ पांचवें नंबर पर रही। इसे 5.22% की मामूली ईयरली ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 9.79% रहा। लिस्ट में पांचवें नंबर पर होंडा सिटी रही। पिछले महीने इसकी 2,058 यूनिट बिकीं। वहीं, मार्केट शेयर 6.48% रहा।

डिजायर में CNG मॉडल की डिमांड
यह सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान है। जिसके CNG मॉडल की डिमांड हाई है। इसका माइलेज 31.12 किमी/किलोग्राम है। इसमें 1.2 लीटर K12C डुअलजेट इंजन है जो 76 बीएचपी और 98.5 एनएम टार्क जनरेट करता है। इसके CNG वैरिएंट की कीमत 8.22 लाख रुपए से शुरू होती है। डिजायर में 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।  एंड्राइड ऑटो, एपल कारप्ले और मिररलिंक को सपोर्ट करता है।

डिजायर के फीचर्स और सेफ्टी
इस कार में लेदर वाला स्टीयरिंग व्हील, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM और 10 स्पोक 15-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है। सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। स्विफ्ट के टॉप वैरिएंट में रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर मिलते हैं।

ऐप पर पढ़ें