Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Scooters Sold in India April 2022 Honda Activa TVS Jupiter and Suzuki Access Continues To Dominate - Auto news hindi

लोग आंख बंद करके खरीद रहे इन 4 कंपनियों के स्कूटर, लेकिन इस मॉडल के सामने सभी फेल

लंबे समय बाद पेट्रोल के दामों में कमी आई है। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद ये करीब 10 रुपए सस्ता हो गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए के बजाय 95.91 रुपए का हो गया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 May 2022 05:40 PM
हमें फॉलो करें

Top 10 Scooters in India: लंबे समय बाद पेट्रोल के दामों में कमी आई है। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद ये करीब 10 रुपए सस्ता हो गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए के बजाय 95.91 रुपए का हो गया है। ऐसे में आप पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर का प्लान कर रहे हैं तब थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। वैसे, पेट्रोल स्कूटर में होंडा का दबदबा कायम है। हालांकि, जब बात टॉप-10 स्कूटर की होती है तब सुजुकी और TVS का दबदबा नजर आता है। टॉप-10 में सुजुकी और TVS के 3-3, हीरो के 2 और होंडा के 2 मॉडल शामिल हैं। अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 स्कूटर की लिस्ट देखकर आपके लिए नया स्कूटर सिलेक्ट करना आसान हो जाएगा।

1. होंडा एक्टिवा (Honda Activa)
पिछले महीने होंडा ने अपने एक्टिवा स्कूटर की 1,63,357 यूनिट बेचीं। उसने अप्रैल 2021 में इसकी 1,09,678 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर एक्टिवा को 48.94% की शानदार ग्रोथ मिली।

2. TVS जूपिटर (TVS Jupiter)
पिछले महीने TVS ने अपने जूपिटर स्कूटर की 60,957 यूनिट बेचीं। उसने अप्रैल 2021 में इसकी 25,570 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर जूपिटर को 138.39% की शानदार ग्रोथ मिली।

3. सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access)
पिछले महीने सुजुकी ने अपने एक्सेस स्कूटर की 32,932 यूनिट बेचीं। उसने अप्रैल 2021 में इसकी 53,285 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर एक्सेस को 38.20% की डिग्रोथ मिली।

4. TVS एनटॉर्क (TVS Ntorq)
पिछले महीने TVS ने अपने एनटॉर्क स्कूटर की 25,267 यूनिट बेचीं। उसने अप्रैल 2021 में इसकी 19,959 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर एनटॉर्क को 26.59% की शानदार ग्रोथ मिली।

5. होंडा डिओ (Honda Dio)
पिछले महीने होंडा ने अपने डिओ स्कूटर की 16,033 यूनिट बेचीं। उसने अप्रैल 2021 में इसकी 17,269 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर डिओ को 7.16% की डिग्रोथ मिली।

6. हीरो प्लेजर (Hero Pleasure)
पिछले महीने हीरो ने अपने प्लेजर स्कूटर की 12,303 यूनिट बेचीं। उसने अप्रैल 2021 में इसकी 18,298 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर प्लेजर को 32.76% की डिग्रोथ मिली।

7. सुजुकी एवेनिस (Suzuki Avenis)
पिछले महीने हीरो ने अपने प्लेजर स्कूटर की 11,078 यूनिट बेचीं। कंपनी ने इस स्कूटर को इसी साल लॉन्च किया है। इसमें 124.3cc का इंजन दिया है और 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक है।

8. सुजुकी बर्गमैन (Suzuki Burgman)
पिछले महीने सुजुकी ने अपने बर्गमैन स्कूटर की 9,088 यूनिट बेचीं। उसने अप्रैल 2021 में इसकी 8,154 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर बर्गमैन को 11.45% की शानदार ग्रोथ मिली।

9. हीरो डेस्टिनी 125 (Hero Destini 125)
पिछले महीने हीरो ने अपने डेस्टिनी स्कूटर की 8,981 यूनिट बेचीं। उसने अप्रैल 2021 में इसकी 9,121 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर डेस्टिनी को 1.53% की डिग्रोथ मिली।

10. TVS पेप+ (TVS Pep+)
पिछले महीने TVS ने अपने पेप+ स्कूटर की 6,329 यूनिट बेचीं। उसने अप्रैल 2021 में इसकी 8,143 यूनिट बेची थीं। यानी सालाना आधार पर पेप+ को 22.28% की डिग्रोथ मिली।

ऐप पर पढ़ें