फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ ऑटोसिटी टूर के लिए इजराइल की ये मिनी इलेक्ट्रिक कार सबसे बेस्ट रहेगी , रेंज 180km से ज्यादा; जानिए कीमत और खासियत

सिटी टूर के लिए इजराइल की ये मिनी इलेक्ट्रिक कार सबसे बेस्ट रहेगी , रेंज 180km से ज्यादा; जानिए कीमत और खासियत

इजराइल की यह मिनी ईवी भारतीय बाजार में तहलका मचा सकती है, क्योंकि यह मिनी इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसकी सीधी टक्कर टाटा की अपकमिंग मिनी इलेक्ट्रिक कार टाटा नैनो से होगी। आइए इसकी डिटेल जानते हैं।

सिटी टूर के लिए इजराइल की ये मिनी इलेक्ट्रिक कार सबसे बेस्ट रहेगी , रेंज 180km से ज्यादा; जानिए कीमत और खासियत
Sarveshwar Pathakलाइव हिंदुस्तान,दिल्लीMon, 30 Jan 2023 12:22 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की काफी ज्यादा डिमांड है। भारत धीरे-धीरे ईवी सेगमेंट में सबसे बड़ा बाजार बन रहा है। ऐसे में कई देशों की निगाह भारत की ईवी मार्केट पर है। ऐसे में इजराइल की एक नई कंपनी अपनी एक नई ईवी के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है, जिसकी रेंज 180 किलोमीटर है। इजराइल की यह मिनी ईवी भारतीय बाजार में तहलका मचा सकती है, क्योंकि यह मिनी एसयूवी है। इसकी सीधी टक्कर टाटा की अपकमिंग मिनी इलेक्ट्रिक कार टाटा नैनो से होगी। इसके अलावा यह भारतीय बाजार में टाटा टियागो को भी कड़ी टक्कर देगी।

बुरी खबर! हुंडई की इस कार के लिए अब इतने हजार ज्यादा देने पड़ेंगे, डिमांड इतनी ज्यादा कि बढ़ गई कीमतें

ग्लोबल सिटी में जहां जगह की काफी कमी है, ऐसी जगहों पर यह काफी सक्सेजफुल हो सकती है, क्योंकि यह साइज में काफी ज्यादा छोटी है। यह कार सिटी टूर के लिए सबसे बेस्ट है। जैसे एक स्कूटर और बाइक को किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर पार्क किया जा सकता है, उसी तरह इस ईवी को भी किसी जगह पर पार्क किया जा सकता है। हालांकि, यह कंफर्ट और सेफ्टी के लिहाज से बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। लेकिन, इजरायली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टार्टअप सिटी ट्रांसफॉर्मर का टारगेट मिनी इलेक्ट्रिक कारों को ग्लोबल लेवल लॉन्च करने का है।

टाटा टियागो से कम चौड़ी होगी ये कार

सिटी ट्रांसफॉर्मर ने CT-2 नाम की एक छोटी शहरी ईवी को हाल ही में अनवील किया है। दावा किया जा रही है कि इसकी बैटरी पावर इसे उत्सर्जन से मुक्त करती है। यह सिटी टूर के लिए काफी अच्छी है। इसके डायमेंशन की बात करें तो यह केवल 1 मीटर चौड़ी है, जबकि टाटा टियागो EV 1.66 मीटर चौड़ी है। 

180 किलोमीटर की रेंज

सिटी ट्रांसफॉर्मर CT-2 फैमिली व्हीकल नहीं है। इसमें एक ड्राइवर और एक पैसेंजर आराम से बैठ सकता है। इस मिनी इलेक्ट्रिक कार का वजन सिर्फ 450 किलोग्राम है, जो दुनिया भर में कुछ हाई-एंड ईवी के बैटरी वजन से भी कम है। यह ईवी अभी 180 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है और परफॉर्मेंस मोड में यह 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड को टच कर जाती है।

कीमत क्या होगी?

सिटी ट्रांसफॉर्मर 2024 के अंत तक साउथ यूरोप में बड़े पैमाने पर उत्पादन करना शुरू कर सकती है। कंपनी को किसी साइट की तलाश है। कंपनी कथित तौर पर पहले यूरोपीय बाजारों को टारगेट कर सकती है। वहीं, इसके कीमत की बात करें तो CT-2 की कीमत लगभग $16,000 से शुरू हो सकती है।

बिक्री में इस 7-सीटर कार से पीछे छूटी सस्ती ऑल्टो, वैगनआर और स्विफ्ट, 26 का माइलेज; कीमत मात्र ₹8.41 लाख से शुरू